West Bengal Vidhan Sabha Chunav Parinaam: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए जारी मतगणना के रुझानों में टीएमसी को बड़ा झटका लगने के संकेत मिल रहे हैं। बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है, जबकि टीएमसी अभी तक 100 सीटों पर भी नहीं पहुंच पाई है। ममता बनर्जी को लगे झटके को लेकर आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा जो कुछ हुआ वो सही किया है।
दरअसल, हुमायूं कबीर टीएमसी से विधायक थे। उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था। इसके बाद उन्हें टीएमसी से निष्कासित कर दिया था। इसके चलते उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी, आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई थी। वे दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी को लग रहे झटके को लेकर खुशी जताई है।
हुमायूं कबीर बोले- टीएमसी ने जनता को धोखा दिया
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख और नौदा से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी से जुड़े सवाल पर कहा, “मैं क्या कहूं? जो हुआ है वो अच्छा है। ऐसा होना ही था। ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने अपने भतीजे को इतनी शक्ति दे दी। उन्होंने जनता को धोखा दिया और उनका पैसा लूटा।”
अंग्रेजों से ज्यादा लूट का आरोप
हुमायूं कबीर ने इस दौरान ममता बनर्जी की पार्टी पर भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “15 वर्षों में उन्होंने अंग्रेजों द्वारा 100-200 वर्षों में लूटी गई संपत्ति को भी पीछे छोड़ दिया। मैं बंगाल की जनता को बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने टीएमसी को, जिसने राज्य को लूटा, ऐसा करारा जवाब दिया।”
ममता ने की अपील
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान आने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने पहला बयान जारी किया है। टीएमसी प्रमुख ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। नतीजों में पिछड़ने के बाद आए इस पहले बयान में ममता ने कहा है कि काउंटिंग सेंटर पर हमें रोका गया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि काउंटिंग एजेंट्स बूथ ना छोड़ें क्योंकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है।
‘लोकतंत्र की जीत होगी’, बंगाल चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, असम इलेक्शन को लेकर कही यह बात
पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। मतगणना के रुझान सामने आने शुरू हो चुके हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि अभी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सभी राज्यों में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
