17 मार्च की तारीख के इतिहास की बात की जाये तो आज के दिन पूर्व रेलवे के हावड़ा और लिलुआ स्टेशनों के बीच दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 125 घायल हो गए थे। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद हजारों की संख्या में आक्रोशित राहगीरों ने घटनास्थल पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिससे कई लोग घायल हो गए थे।
असम के मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के भतीजे की हत्या
आज ही के दिन असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के भतीजे की तिनसुकिया में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। बीएससी के 20 वर्षीय छात्र केशब सैकिया को बाजार जाते समय अज्ञात बदमाश ने चाकू मार दिया था। असम मंत्रिपरिषद ने केशव सैकिया की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया था। मंत्रियों ने एक अनौपचारिक बैठक में हिंसा के कृत्यों की कड़ी निंदा की और सभी वर्गों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
इतिहास में 17 मार्च को ही बांग्लादेश राष्ट्रमंडल में पाकिस्तान को वापस शामिल करने पर सहमत हुआ था। यह सवाल पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और बांग्लादेश के चीफ मार्शल लॉ एडमिनिस्ट्रेटर लेफ्टिनेंट जनरल एचएम इरशाद के बीच दिल्ली में हुई बैठक में उठा था, जहां दोनों नेता गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए थे। 17 मार्च 2004 को नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था।
भारत के लिए आज का दिन
भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन बहुत अहम है क्योंकि इस दिन हरियाणा में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। इनमें से एक हैं 17 मार्च 1961 को करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष की ऊंचाइयां नापने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं 17 मार्च 1990 को हिसार में जन्मी बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनो ने अपनी उपलब्धियों से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। 17 मार्च 1987 को भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।