Jammu-Kashmir News: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रहने वाले जीशान अहमद मीर को अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उरी में लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने के एक महीने बाद वापस सीमा पार भेज दिया गया। इस बात की जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी है।

उरी के पंकेडी गांव के रहने वाले जीशान ने 31 मई को अपनी प्रेमिका इरम मजीद से मिलने के लिए सीमा पार की थी। उसी दिन भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पार करते समय एक घुसपैठिए को पकड़ा गया है। बाद में सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि उसका कोई बुरा इरादा नहीं था।

सेना ने जीशान को हिरासत में लिया था

जीशान और इरम को स्नैपचैट पर प्यार हुआ था। घाटी में पहुंचने पर, जीशान को सेना ने सिलिकोट में हिरासत में ले लिया, जो बाड़ वाला सीमावर्ती गांव है और जहां सिर्फ सैनिकों और लोगों को ही जाने की इजाजत है। हालांकि, सेना को यकीन था कि जीशान ने सिर्फ इरम से मिलने के लिए सीमा पार की थी, फिर भी उसे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-कानूनी घुसपैठ का मामला दर्ज किया और उसे बारामूला जेल भेज दिया। तीन दिन पहले, उन्होंने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की।

जीशान को वापस भेजा गया

अदालत ने पुलिस की चार्जशीट स्वीकार कर ली और मामला बंद कर दिया, जिसके बाद उसे वापस भेजने की औपचारिकताएं पूरी की गईं। शनिवार को भारतीय अधिकारियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों को उसे वापस भेजने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जीशान को कमान पोस्ट ले जाया गया, जहां उरी कोर्ट के निर्देश पर उसे वापस भेज दिया गया।

वापस भेजे जाने से पहले इरम और उसके परिवार को उससे थोड़ी देर के लिए मिलने की इजाजत दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम उसे कमान पोस्ट ले गए और पाकिस्तानी सैनिकों को सौंप दिया। उसे वापस भेजने की प्रक्रिया दोपहर 12.30 बजे हुई।” इरम अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ में आई थी। उसने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हमें जाने से पहले उससे दो-तीन मिनट मिलने की इजाजत मिली। उसने कुछ नहीं कहा। जब तक हम वहां रहे, वह बस रोता रहा।”

यह भी पढ़ें: हाफिज सईद, मकबूल भट्ट… आतंकियों को किताब में बताया ‘महान हस्ती’, LG ने 8 अधिकारियों को किया सस्पेंड

जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों के लाइब्रेरी में उपलब्ध किताब को लेकर बवाल मच गया है। किताब में आतंकवादियों और अलगाववादी नेताओं को महान हस्ती के तौर पर बताया गया। इस पर भाजपा ने सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा के नेता और विधानसभा प्रतिपक्ष नेता ने इसे गंभीर अपराध बताया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…