सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पार्टी की सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्र सरकार पर तंज कसा। रेणुका चौधरी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें हवा में क्रांति की खुशबू आ रही है।

रेणुका चौधरी ने कहा, “मेरे कानों में जंतर मंतर से वंदे मातरम की गूंज उठ रही है। इंंकलाब जिंदाबाद की आवाज मेरे कानों आ रही है और हवा में क्रांति की खुशबू आ रही है। बहुत अच्छी बात है, रास्ता दिख रहा है, लोकतंत्र जिंदा है, दिल धड़क रहा है, देखेंगे अब क्या होगा…” 

इसके कुछ देर बाद रेणुका चौधरी प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच भी पहुंचीं। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि संसद का सत्र चल रहा है और सरकार बच्चों पर आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या सरकार ऐसे काम करती है?

रेणुका चौधरी ने कहा कि सदन के अंदर उन्होंने हमारा WhatsApp जाम कर दिया और गेट बंद कर दिए। यह कैसी सरकार है? संसद बच्चों की भी है। यह उनका अधिकार है जिसकी गारंटी संविधान देता है।

शास्त्री भवन के निकट प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए 

CJP के संसद मार्च में सोमवार को शामिल होने के लिए जंतर-मंतर जाने की कोशिश में कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं और कई वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा इंतजामों की देखरेख के लिए सड़कों पर मौजूद हैं। अधिकारी ने कहा, ”आवाजाही को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों को उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए अहम जगहों पर बहुस्तरीय अवरोध लगाए गए हैं।”

उन्होंने कहा, ”हमारा मुख्य मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। सभी वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर रखने के लिए सड़कों पर मौजूद हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जरूरत पड़ने पर अर्द्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियों को भी बुलाया गया है।”

यह भी पढ़ें: ‘दुख है कि आज लाठी चली है’, अखिलेश बोले- ये सरकार नहीं, अहंकार है

सपा प्रमुख अखिलेश ने आरोप लगाया कि यूपी में जितने भी पेपर लीक हुए हैं, उनमें कोई भी दोषी नहीं पकड़ा गया क्योंकि बीजेपी के लोग उसमें शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें