पंजाब के जलांधर जिले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जांलधर कैंट स्टेशन के पुनर्निमाण को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जांलधर से आप सरकार को निशाना साधा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए सिरे से विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुँचे और यात्रियों के लिए बेहतर की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, गुरुओं और वीरों की धरती पर आकर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री ने जो बात कही वह छिपी नहीं है- हरभजन
हरभजन सिंह ने कहा, सबसे पहले तो जांलधर जिले के लोगों को बहुत-बहुत बधाई कि जालंधर कैंट स्टेशन जहां मैं भी जाता रहता हूं, इस स्टेशन को नई पहचान मिली है। मैं भी जालंधर का रहने वाला हूं तो यह मेरे लिए फर्क भी बात है। पहले यह स्टेशन खंडहर जैसे हाल में था, अब यह सुंदर इमारत बन गई है। चार-पांच लिफ्ट भी लग गई है। नए तरीके से यह स्टेशन बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़िया बात कही जो किसी से छिपी नहीं है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां उस राज्य में खूब तरक्की हो रही है। मैं तो सभी से यही कहूंगा कि अगर किसी को गिला-शिकवा है तो हमें बताएं। हम मिलकर को हल निकालेंगे और सभी ऐसी सरकार लेकर आओ जिससे पंजाब तरक्की करे।
एनडीए सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- पीएम
आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा, “पंजाब में भाजपा की सरकार नहीं लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता लोगों का जीवन आसान बनाना है। रेलवे का जिक्र करते हुए पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि 2014 से पहले रेलवे की हालत सभी जानते थे। कांग्रेस सिर्फ नई ट्रेनों की घोषणाएं करती रही, लेकिन रेलवे स्टेशनों के विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। रेलवे में जो काम आज हो रहे हैं वे 25-30 साल पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन पिछली सरकारों ने इस दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं किए।”
पंजाब सरकार पर बोला हमला
प्रधानमंत्री ने आगे पंजाब सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में जो हो रहा, यह किसी से छिपा नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, गैंगवार और रंगदारी की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां तर कि पुलिस थाने भी सेफ नहीं हैं। चिंता की बात को यह है कि पंजाब का भविष्य बर्बाद हो रहा है क्योंकि नशे के तस्कर खुलेआम खूम रहे हैं।
जो लोग देश की राजनीति बदलने की बात करते थे, आज पूरा देश उनकी हकीकत जान चुका है। आगे कहा कि हाल में उनके पार्टी के एक नेता (ताहिर हुसैन) को दिल्ली की कोर्ट ने दोषी माना, लेकिन वे इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि वे धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सतलुज’ विवाद के बीच पीएम मोदी की पंजाब यात्रा, 2027 चुनाव से पहले विकास के साथ रविदासिया समुदाय को साधने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह कई विकास और रेलवे से जुड़े परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हालांकि यह दौरा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि ऐसे समय हो रहा है जब पंजाब की राजनीति तेजी से बदल रही है। भारतीय जनता पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह फरवरी 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
