Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election_ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। इसी लेकर एक निजी टीवी चैनल पर चल रही डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव (GVL Narasimha Rao) और कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह (Akhilesh Pratap Singh) में जमकर बहस हुई।
कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह (Congress Spokesperson Akhilesh Pratap Singh) ने कहा कि भाजपा सांसद से कहा कि आप लोग सिर्फ मोदी के भरोसे है और मोदी कुछ काम करते नहीं हैं। वो सिर्फ बोलते हैं। उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की जो लोकप्रियता है, वो केवल इवेंट मैनेजमेंट से है। रोजाना जनता नए-नए सपने दिखाते हैं। अब इससे लोग ऊब चुके हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 400 का सिलेंडर बहुत बुरा लगता था, लेकिन साढे ग्याहर सौ के सिलेंडर पर अब कोई नहीं बोलता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर क्यों नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने और लोगों को रोजगार देने के वादे के साथ बीजेपी सत्ता में आई थी, लेकिन अब स्थिति क्या है।
अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की विश्वसनीयता सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ऐसा एक भी लीडर नहीं है, जिसकी विश्वनीयता राहुल गांधी से ज्यादा हो। राहुल गांधी कभी झूठ नहीं बोलते, वो सभी का सम्मान करते हैं, लेकिन जब मोदी जी गाड़ी में बैठे होते हैं तो राज्य का मुख्यमंत्री उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि प्रोटोकॉल क्या यही कहता है।
कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश सिंह के बयान पर भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव (BJP MP GVL Narasimha Rao) पलटवार किया। उन्होंने कहा कि देश के नेता जानते हैं कि राहुल गांधी बाकी नेताओं का कितना सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब केवल सांसद थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मीडिया और आम जनता के सामने कैबिनेट के जो पेपर थे उनको फाड़कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि तब राहुल गांधी ने यही सम्मान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किया था।
राव ने कहा कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनको कठपुतली बनाकर नचाते रहे। राव ने कांग्रेस नेता से कहा कि यही आपके सम्मान और विश्वसनीयता की बात हो सकती है। भाजपा नेता ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी से ऊब चुकी है और कांग्रेस पार्टी अपनी हार से परेशान हो चुकी है।