Gujarat, Himachal Assembly Election Results 2022 Live Streaming: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (8 दिसंबर 2022) को आएंगे। गुजरात (Gujarat Assembly Election) में जहां दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव हुए थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में एक चरण में 12 नवंबर 2022 को मतदान हुआ था। दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज एक साथ आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में कौन-कौन सी पार्टियां हैं मैदान में?
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर मतदान एक ही चरण में पूरा हुआ था। राज्य में कुल 12 जिले हैं, जिनमें 68 विधानसभा सीट है। वोटिंग एक चरण में 12 नवंबर को हुई। इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें 388 पुरूष और 24 महिला उम्मीदवार थे। राज्य में 55 लाख 92 हजार रजिर्स्ड वोटर थे। कुल 7881 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। भाजपा ने मौजूदा सीएम जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) को ही इस बार भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल यहां BJP सत्ता में है। इस चुनाव में कई प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। असली परीक्षा सीएम जयराम ठाकुर की होगी। वहीं, कांग्रेस दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के निधन के बाद उनके बिना चुनावी मैदान में उतरी है। कांग्रेस ने इस चुनाव में वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य पर भरोसा जताया है।
जनसत्ता.कॉम पर पाएं हिमाचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat, Himachal Assembly Election Results 2022) के सबसे सटीक नतीजे-
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े सबसे सटीक और तेज नतीजों के लिए Jansatta.com पर पाएं चुनाव का लेटेस्ट अपडेट–
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे यहां जानें- Gujarat Election Result: वोटों की गिनती शुरू, पहले रुझान में भाजपा-कांग्रेस ने खोला खाता; यहां जानें गुजरात चुनाव से जुड़े ताजा अपडेट्स
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे यहां जानें- Himachal Pradesh Election Result: हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई वोटों की गिनती, यहां जानें रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे यहां जानें- Gujarat, Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav Result 2022 Live Updates: गुजरात, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, जानिए ताजा परिणाम
मैनपुरी, रामपुर उपचुनाव 2022 के नतीजे यहां जानें- By-Election Results 2022: मैनपुरी और रामपुर से सपा उम्मीदवार आगे, 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना जारी
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इन सीटों पर है सबकी नजर
हिमाचल की हॉट सीटों की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर सिराज विधानसभा सीट आती है, जहां से सीएम जयराम ठाकुर मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर शिमला ग्रामीण सीट है, जहां से दिवंगत कांग्रेस के नेता वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह मैदान में हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) में कितनी सीटें?
गुजरात में सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में हुए थे। गुजरात में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 92 सीटों पर जीत जरूरी है। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीट पर जीत दर्ज करने के बाद BJP ने सरकार बनाई थी। एक दिसंबर को 89 और पांच दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान हुआ था। गुजरात में आम आदमी पार्टी की एंट्री से मुक़ाबला त्रिकोणीय हो गया है। गुजरात में पिछले 27 सालों से भाजपा सत्ता में है। गुजरात चुनाव के पहले चरण में 61 पार्टियों के 833 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया जबकि दूसरे फेज में 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें 788 कैंडिडेट्स मैदान में उतरे थे।
गुजरात (Gujarat) में इन सीटों पर टिकी सबकी नजर-
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल के चेहरे पर चुनाव लड़ा। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट बनाया। गुजरात की हॉट सीटों की बात की जाए तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhoopendra Patel) घाटलोडिया से चुनाव लड़ रहे हैं। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर की सीट से BJP के टिकट पर मैदान में हैं। पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल अहमदाबाद जिले की वीरगाम सीट से बहरतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं।
इसके साथ ही अल्पेश ठाकोर गांधीनगर दक्षिण सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) कांग्रेस के टिकट पर वडगाम से लड़ रहे हैं। इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) खंभालिया से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत जिले की कतारगाम सीट से मैदान में हैं।