आम आदमी पार्टी (AAP) के वडोदरा शहर अध्यक्ष को बलात्कार के केस में गिरफ्तार किया गया है। अशोक ओझा को सोमवार रात पार्टी की ही एक महिला नेता के साथ बलात्कार, ब्लैकमेल और बलात्कार के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई एफआईआर में अशोक ओझा, उनकी पत्नी मिति, बेटे आनंद और बेटी खुशी सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर के अनुसार, अशोक ने पीड़िता के पति को नौकरी दिलाने का वादा करके उसके साथ बलात्कार किया। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि उसने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उसे धमकी दी कि वह उन्हें उसके पति के साथ शेयर करेगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

आप नेता पर पार्टी की महिला नेता ने लगाया रेप का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ वडोदरा, जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी और मुंबई में बलात्कार हुआ । उसने आनंद पर भी बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने ओझा की पत्नी और बेटी से संपर्क किया तो उन्होंने उसकी मदद नहीं की और उससे झगड़ा किया।

एक जांचकर्ता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “यह मामला करीब चार साल से चल रहा है लेकिन पिछले दो महीनों में शिकायतकर्ता और अशोक ओझा के बीच कुछ समस्याएं पैदा हो गईं। शिकायतकर्ता विवाहित है लेकिन विवाद में उलझी होने के कारण वह अशोक के स्वामित्व वाले एक अपार्टमेंट में रह रही है।” अधिकारी ने आगे कहा, “दो महीने पहले, अशोक ओझा ने शिकायतकर्ता के खिलाफ वडोदरा शहर के पुलिस आयुक्त को एक आवेदन दिया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह उसकी संपत्ति खाली करने से इनकार कर रही थी।”

अशोक ओझा के खिलाफ दीवानी मुकदमा

अधिकारी ने कहा, “शिकायतकर्ता ने अशोक ओझा के खिलाफ एक दीवानी मुकदमा भी दायर किया है जिसमें कहा गया है कि उसने उसे एक अपार्टमेंट दिलाने का वादा करके उससे 20 लाख रुपये लिए थे लेकिन न तो उसने ऐसा किया और न ही उसने उसे पैसे वापस किए।”

यह घटनाक्रम अशोक ओझा की आणंद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद सामने आया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने खुफिया ब्यूरो (IB) अधिकारी बनकर अपनी ही पार्टी के सदस्यों को धमकाने की साजिश रची थी। बताया जाता है कि ये कॉल दिल्ली के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक तक पहुंचे थे जिसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का ध्यान इस ओर गया।

ISI की ‘हनी ट्रैप’ वाली चाल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक युवक को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की ओर से लालच और धमकियां देकर अपने लिए काम करने को मजबूर करने की कोशिश की गई। हालांकि युवक ने इन कोशिशों का विरोध किया और किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी शेयर नहीं की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें