तमिलनाडु चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने राज्य में अपने दो दशक पुराने साझीदार डीएमके से गठबंधन तोड़ने की घोषणा की है। सोमवार को आए चुनाव परिणाम में अभिनेता जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके को 108 सीटों पर जीत मिली मगर वह बहुमत से 10 सीटें पीछे रह गयी। कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने डीएमके के संग मिलकर चुनाव लड़ा था और पाँच सीटों पर जीत हासिल की।

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधान सभा में बहुमत के लिए 118 विधायक चाहिए होते हैं। दूसरी तरफ एआईएडीएमके और टीवीके के बीच भी गठबंधन की बात चल रही है। टीवीके के महासचिव एन. आनन्द ने एआईएडीएमके प्रमुख ईवी पलानीस्वामी से बुधवार को मुलाकात की है। इसके पहले सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि विजय को समर्थन देने के मामले में एआईएडीएमके बीच मतभेद है।

पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार शाम 4 बजे विधायक दल की बैठक करेंगी। सोमवार को जारी पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में सत्ताधारी दल टीएमसी को 80 सीटों पर जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर के दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधान सभा सीटे हैं और बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है।

कहीं सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है तो कहीं नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। कौन बनेगा मुख्यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण? हम आपको पांचों राज्यों में सरकार के गठन से जुड़ी हर बड़ी खबर के बारे में बताएंगे। इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेंगे…

यह भी पढ़ें: भाजपा ने बंगाल की 207 सीटों पर शानदार जीत कैसे हासिल की? ये रहे महत्वपूर्ण पहलू

Live Updates
16:33 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: 9 मई को बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, ''8 मई को शाम 4 बजे एक विधायक दल की बैठक होगी। इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। 9 मई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।''

16:31 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: 'बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही थीं '

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''लोग उन पर हंस रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी भी संविधान का सम्मान नहीं किया। वे बंगाल को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन जनता ने उन्हें हरा दिया। अगर वह इस्तीफा नहीं देती हैं तो संविधान उन्हें हटा देगा। राज्यपाल के पास उन्हें हटाने की शक्ति है और जब वह ऐसा करेंगे तो और भी अपमान होगा।''

https://twitter.com/ANI/status/2051979068502061099

15:52 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: राज्यपाल से मिले टीवीके प्रमुख विजय

TVK प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा किया, राज्यपाल से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर...

15:34 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: कांग्रेस नेताओं से विजय की मुलाकात

तमिलनाडु के चेन्नई में कांग्रेस विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल तमिलगा वेत्री कडगम (टीवीके) प्रमुख विजय के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए पनाइयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचा। कांग्रेस विधायकों के टीवीके परिसर में प्रवेश करने के साथ ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई, जिसने दोनों दलों के बीच गठबंधन में संभावित बदलाव का संकेत दिया। टीवीके कार्यालय का माहौल गर्मजोशी से भरा रहा और कांग्रेस नेताओं को बंद कमरे में हुई बातचीत के लिए अंदर ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं का टीवीके पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय ने माला व रेशमी शॉल पहनाकर स्वागत किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बैठक को 'शिष्टाचार भेंट' कहा गया लेकिन राष्ट्रीय पार्टी के प्रतिनिधियों का नवगठित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलना रणनीतिक रूप से संबंधों में गर्माहट का संकेत देता है। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, चर्चा में तमिलनाडु के मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी बात हुई । हालांकि दोनों पक्षों ने विशिष्ट रणनीतिक समझौतों के बारे में चुप्पी साध रखी है।

15:10 (IST) 6 May 2026

बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्यपाल को विधानसभा चुनाव की राजपत्र अधिसूचना सौंपी

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान हाल ही में संपन्न राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद नवगठित विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के नामों वाली राजपत्र अधिसूचना राज्यपाल को सौंपने की वैधानिक औपचारिकता पूरी की। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अग्रवाल ने कहा कि फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में लंबित मतदान प्रक्रिया को छोड़कर विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की भूमिका समाप्त हो गई है।

15:02 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: बंगाल जाएंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। गुरुवार को अमित शाह बंगाल जाएंगे। आपको बता दें कि 8 मई को बंगाल में बीजेपी विधायक दल के नेता की घोषणा की जा सकती है। 9 मई को बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण की उम्मीद है।

15:01 (IST) 6 May 2026

बंगाल में ममता कि विधायकों के साथ बैठक

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार शाम 4 बजे अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगी।

15:00 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: कांग्रेस ने किया विजय को समर्थन देने का ऐलान

कांग्रेस ने तमिलनाडु में जोसेफ विजय की टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया

14:41 (IST) 6 May 2026
Government Formation LIVE Updates: कांग्रेस ने तोड़ा DMK से नाता

कांग्रेस ने बुधवार को तमिलनाडु में अपनी लंबे समय से चली आ रही DMK के साथ गठबंधन को समाप्त कर दिया और विजय की पार्टी तमिझागा वेत्रि कड़गम (TVK) को समर्थन देने का ऐलान किया।

पार्टी ने कहा कि यह समर्थन सिर्फ नई सरकार के गठन तक सीमित नहीं है बल्कि भविष्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के लिए भी यह गठबंधन जारी रहेगा।

12:58 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे विजय

पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे टीवीके प्रमुख विजय। टीवीके ने तमिलनाडु चुनाव में 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है।

https://twitter.com/ANI/status/2051926200583606537

12:51 (IST) 6 May 2026

असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में एनडीए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। भाजपा ने 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीट हासिल कीं। कांग्रेस 19 सीट जीतने में कामयाब रही और उसके सहयोगी रायजोर दल ने दो सीट जीतीं। इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने दो सीट तथा तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट जीती। असम की कुल 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को एक ही चरण में हुए और मतगणना चार मई को हुई।

12:51 (IST) 6 May 2026

Assam Government Formation LIVE Updates: 11 मई के बाद असम में शपथग्रहण

शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है; हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को असम की नयी सरकार के गठन का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है : हिमंता

12:20 (IST) 6 May 2026

Assam Government Formation LIVE Updates: TVK नेता ने की AIADMK के एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से मुलाकात

चेन्नई में TVK नेता एन. आनंद ने AIADMK के एडप्पाडी के. पलानीस्वामी से मुलाकात के बाद उनके आवास से रवाना हुए।

https://twitter.com/ANI/status/2051905079083741228

11:48 (IST) 6 May 2026

Assam Government Formation LIVE Updates: असम में सीएम हिमंता का इस्तीफा

असम में नई सरकार के गठन से पहले सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम पद से इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम बनाया है।

11:44 (IST) 6 May 2026

ममता बनर्जी के आवास के बाहर सुरक्षा कम

ममता बनर्जी के आवास के बाहर से हटी सुरक्षा बैरिकेडिंग, अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भी घटाई गई सिक्योरिटी...पढ़ें पूरी खबर...

11:12 (IST) 6 May 2026

असम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपी राज्यपाल को विधायकों की सूची

असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने गुवाहाटी स्थित लोकभवन में राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।

https://twitter.com/ANI/status/2051899663842959483

11:10 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए थे चुनाव

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुए। मतों की गिनती चार मई को हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर शानदार सफलता दर्ज की और राज्य में तृणमूल कांग्रेस के लगातार 15 वर्षों के शासन का अंत कर दिया।

11:09 (IST) 6 May 2026
Government Formation LIVE Updates: बंगाल में हिंसा के बाद CEC की चेतावनी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग का यह निर्देश राज्य में मंगलवार को चुनाव के बाद हुई हिंसा की कथित घटनाओं में दो लोगों की मौत और कई पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ के बाद आया है। अधिकारी ने बताया कि कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, कोलकाता पुलिस आयुक्त और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशकों के साथ-साथ सभी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।

समाचार एजेंसी भाषा

11:08 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: तमिलनाडु में 7 मई को हो सकता है नई सरकार का गठन

तमिलनाडु में 7 मई को नई सरकार का गठन हो सकता है। मंगलवार को टीवीके नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सी. जोसेफ. विजय को विधायक दल का नेता चुना गया।

11:07 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: बंगाल में 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक

पश्चिम बंगाल में 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में बंगाल के नए सीएम का नाम तय होगा।

11:06 (IST) 6 May 2026

Government Formation LIVE Updates: नई सरकार के गठन की हर जानकारी

नमस्कार, जनसत्ता के चुनाव से जुड़े इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सरकार गठन की हर जानकारी देंगे लाइव...