रेल मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और गुजरात में दो नई ट्रेनों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही 4 ट्रेनों की सेवा को विस्तार किया है जिससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही रेलवे ने 7 ट्रेनों के नए स्टॉपेज की भी अनुमति दी है।
यह फैसला रेलवे ने कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी को सुधारने के मकसद से लिया है ताकि यात्री आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। संबंधित रेलवे जोन इन नई सेवाओं, विस्तार और अतिरिक्त ठहराव को लागू करने के लिए अलग-अलग सूचना जारी करेंगे।
रेलवे बोर्ड के द्वारा नई ट्रेन की मंजूरी दी गई ट्रेनों की पूरी सूची:
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी दी है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।
15312 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 4:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। वापसी में 15311 ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस ऐशबाग से दोपहर 2 बजे रवाना होकर रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर में होगा।
वलसाड-सूरत मेमू भी शुरू होगी
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 69149 वलसाड-सूरत मेमू को भी मंजूरी दी है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन वलसाड से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे सूरत पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव डुंगरी, जोरावासन, बिलिमोरा, अमलसाड, अंचेली, वेडछा, गांधी स्मृति, नवसारी, मरोली, सचिन, भेस्तान और उधना स्टेशन होगा।
वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का नेपालगंज रोड तक विस्तार
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस को नेपालगंज रोड तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। 15132 वाराणसी सिटी-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से रात 10:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।
वापसी में 15131 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
इस ट्रेन का ठहराव नाकहा जंगल, पेप्पेगंज, कंपीरगंज, आनंद नगर, सिद्धार्थ नागर, शोहरतगढ़, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, पयागपुर, बहराइच और रिसिया में होगा।
यह भी पढ़ें: कैंसर मरीजों के लिए रेलवे में निर्धारित है इमरजेंसी कोटा, रेल मंत्री ने बताया- कैसे लें कंफर्म टिकट
रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस अब मदन महल तक जाएगी
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 22189/22190 रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस का भी मदन महल तक विस्तार किया गया है। विस्तार के बाद 22190 रीवा-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे रीवा से रवाना होकर 10:07 बजे मदन महल पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन जबलपुर में सुबह 9:46 से 9:51 बजे तक रुकेगी।
वापसी में 22189 मदन महल-रीवा एक्सप्रेस शाम 5 बजे मदन महल से रवाना होकर 5:10 बजे जबलपुर और रात 9:22 बजे रीवा पहुंचेगी।
जबलपुर-सिंगरौली एक्स्प्रेस अब मदन महल तक जाएगी
भारतीय रेलवे ने ट्रेन नंबर 11265/11266 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस को भी मदन महल तक विस्तार की मंजूरी की है। विस्तार के बाद 11266 अंबिकापुर-मदन महल एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर दोपहर 3:20 बजे मदन महल पहुंचेगी। ट्रेन जबलपुर में 2:55 से 3 बजे तक रुकेगी।
वापसी में 11265 मदन महल-अंबिकापुर एक्सप्रेस दोपहर 12:25 बजे मदन महल से रवाना होकर 12:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी और रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।
रेलवे बोर्ड ने सात ट्रेनों के नए स्टॉपेज को भी मंजूरी दी है। यहां देखें पूरी लिस्ट:
- 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस – बनबसा
- 12221/12222 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – अकोला
- 55531/55532 कासगंज-अछनेरा पैसेंजर – गढ़ी बेरी
- 12935/12934 बांद्रा (टी)-वडोदरा कर्णावती एक्सप्रेस – नवसारी
- 14319/14320 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस – दिबाई
- 20161/20162 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस – खंडवा
- 63387/63388 जमालपुर-गया मेमू – पवई ब्रोहमस्थान
यह आर्टिकल कल्याणी चौधरी ने लिखा है। वह जनसत्ता के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।
