PM Modi Jhalmuri VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में एनडीए की बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तरफ से परोसी गई झालमुड़ी खाई। एनडीए के शीर्ष नेता मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज एनडीए की बैठक में साथी एनडीए नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद ले रहा हूं।” वीडियो में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य एनडीए नेताओं को झालमुड़ी देते हुए नजर आ रहे हैं।
भारत मंडपम में हुई मीटिंग
भारत मंडपम में हुई इस बैठक में बीजेपी और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इनके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में पहुंचे।
बंगाल चुनाव के दौरान चर्चा में आई झालमुड़ी
झालमुड़ी पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है और खास तौर पर कोलकाता से जुड़ा हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को बंगाल इस स्नैक का आनंद लेते हुए देखा गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करने के बाद झाड़ग्राम में सड़क किनारे एक झालमुड़ी स्टॉल पर रुक गए।
अपने हेलीकॉप्टर की ओर जाते समय, पीएम मोदी ने संक्षेप में एक स्थानीय विक्रेता से बातचीत की, झालमुड़ी खरीदी और स्टॉल पर जमा लोगों के साथ कुछ पल बातचीत में बिताए। इसके बाद झालमुड़ी विजय उत्सव का हिस्सा बन गई। ऐसा इस वजह से क्योंकि राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों में टीएमसी को करारी शिकस्त दी। इसके बाद बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सीएम बने।
इस बीच, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के साथ ही, टीएमसी सबसे बड़े आंतरिक संकटों में से एक से जूझ रही है, जिसमें कई विधायकों और सांसदों का विद्रोह, हस्ताक्षर जालसाजी का विवाद, पार्टी की संगठनात्मक समितियों का विघटन शामिल है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बांटे गए मंत्रालय
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रियों के बीच में विभाग बांट दिए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास गृह और पहाड़ी मामलों का विभाग के अलावा भूमि और भूमि सुधार विभाग, शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग भी रखा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
