पिछले दिनों गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन का ‘मौन व्रत’ को लेकर बयान देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इसी को लेकर जब मीडिया ने बुधवार को उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, “ई Gen Zs हमरा के पगला देल बाड़न… ई Gen Zs हमरा बुद्धिया बंद कह देना, बुद्धिया नाहीं चलत आ…”
रवि किशन ने इससे पहले कहा, “…मौन व्रत देखिए, ये Gen Zs लोगों ने मुझे निशब्द कर दिया था। इस देश में मैंने, चूंकि मुझे जितना याद है, मैंने कभी नहीं देखा कि इंस्टा पे Gen Zs का प्यार ऐसे बरसेगा… और ये रुक नहीं रहा है, डे बाय डे…”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उन सारे यंगस्टर Gen Z, जो भविष्य हैं, जिनको भारत में आना है, जिनको इस पार्लियामेंट में आना है, उन सारे Gen Zs को मैं न्योता देता हूं। क्योंकि मैं आपके ब्रेन को सलाम करता हूं, आप लोग जिस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं, वह अविश्वसनीय है।”
‘Gen Z ने मेरी बातों को विराट और विशाल कर दिया’
रवि किशन ने कहा, “आप लोगों ने मुझे, मेरी चाल को, मेरी बातों को, और मेरे नाम और दाम को अपने रूप में इतना विराट और विशाल कर दिया, कि अब आप लोग सब… सारे Gen Zs की जगह ये देश की सबसे बड़ी पंचायत है, आप लोगों का स्वागत है। इस भारत को आप ही लोगों को संभालना है, क्योंकि आप लोगों की आबादी 65 फीसदी है।”
‘प्रधानमंत्री Gen Z की बात गौर से सुनते हैं’
रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी की बातें इंस्टाग्राम पर आकर सुनते हैं। जेन जी की बातों पर लोकसभा में भी गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं सारे Gen Zs को प्रणाम, नमन करता हूं। थैंक यू सो मच, इस गुमनाम रवि किशन को आप लोग इतना नाम दिए, नहीं तो मैं तो पाताल में रहता था, आप लोग हमको पाताल से बाहर निकाल दिए।”
धोती पहनने के सवाल पर क्या कहा?
रवि किशन ने कहा कि Gen Zs को वो बताना चाहते हैं कि उनके पिता धोती पहनते थे, इसलिए वो भी धोती पहनते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी वो धोती पहने दिखाई दें तो समझ जाएं कि वो अपने पिता को उस दिन बहुत मिस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘सोशल मीडिया बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है’: रवि किशन बोले- पेपर लीक करने वालों को मिले उम्रकैद
द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत बड़ी और अनजानी ताकत बन गया है। यह किसी को रातों-रात बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ होना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
