अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी रविवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की। इस दौरान अडानी और शिवकुमार के बीच लगभग 1 घंटे तक वार्ता हुई। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।
गौतम अडानी के साथ अपनी इस मुलाकात पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। शिवकुमार ने बताया कि अडानी समूह राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार दे रहा है और यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि गौतम अडानी उनसे मिले और फिर वापस चले गए।
वहीं, अडानी और डीके शिवकुमार की मुलाकात को लेकर भाजपा ने इसे राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के दोहरे मापदंड को लेकर आलोचना की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ने आर्ट ऑफ लिविंग का दौरा किया और हवाई अड्डे लौटते समय सदाशिवनगर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शिवकुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी यही कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक हेब्बल से सिल्क बोर्ड तक प्रस्तावित सुरंग सड़क परियोजना के बीच हो रही है। जिसके लिए अडानी एंटरप्राइजेज सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। हालांकि, निविदा को अभी तक आधिकारिक रूप से अंतिम रूप नहीं दिया गया है। यह तुरंत पता नहीं चल सका कि शिवकुमार और अदानी के बीच हुई चर्चा में सुरंग परियोजना का जिक्र हुआ था या बैठक केवल औपचारिकताओं के आदान-प्रदान तक ही सीमित थी।
बीजेपी ने उठाए सवाल
इसी बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने बैठक की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिवकुमार को अडानी से मिलने की अनुमति दी थी। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता अशोक ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में अडानी का विरोध करती है, जबकि कर्नाटक में वह उनके पक्ष में है। क्या यह दोहरा मापदंड नहीं है?
उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अडानी के लिए “लाल कालीन बिछाया” था। अशोका ने शिवकुमार से आग्रह किया कि वे राहुल गांधी को बताएं कि अडानी एक व्यवसायी हैं और केवल व्यापार कर रहे हैं।
अशोक ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके पर्यावरण संबंधी सक्रियता को लेकर भी कटाक्ष किया और उनसे बेंगलुरु आकर लालबाग या सैंकी टैंक में किसी पेड़ को गले लगाने को कहा, जो प्रस्तावित टनल रोड से प्रभावित होंगे। भाजपा टनल रोड का विरोध कर रही है। खासकर पार्टी सांसद तेजस्वी सूर्या, जिन्होंने इस मुद्दे पर कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख भी किया है।
106 दिन में सीमा सुरक्षा पर बड़ा कदम: सीएम शुभेंदु बोले- BSF को सौंप दी 90 प्रतिशत जमीन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि नई सरकार के गठन के 106 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर कई हिस्सों में अब तक फेंसिंग नहीं हो पाई थी, क्योंकि पिछली सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन उपलब्ध नहीं कराई। पढ़ें पूरी खबर।
