भारतीय जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के पैदल मार्च से पहले कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ज्ञानेश कुमार की वजह से नहीं बल्की बुद्धि, विद्या और ज्ञान के देवता गणेश भगवान की वजह से चुनाव जीत रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता के पास बुद्धि, विद्या और ज्ञान है। भारत के लोग जानते हैं कि जो लोग परिवारवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते हैं, उन्हें वोट नहीं देना है।

इस दौरान उन्होंने कैप्टन स्मित का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की जनता जानती है कि जो लोग कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट नहीं कर सकते हैं, उन्हें वोट नहीं देना है । वोट उन्हें देना है, जिसने कहा है ‘मैं देश नहीं झुकने नहीं दूंगा’।

‘कांग्रेस देश में अराजक माहौल पैदा करना चाहती है’

सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों की तरफ से एक प्रायोजित प्रयास किया जा रहा है कि देश में सत्ता कैसे बदली जाए और राहुल गांधी को आसानी से सत्ता में कैसे बिठाया जाए। इसके लिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  यह सब कुछ महीने पहले शुरू नहीं हुआ, बल्कि सालों से चल रहा है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कई कोशिशों के बाद भी जब राहुल गांधी लॉन्च नहीं हो पाए, तो कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगियों ने तय किया है कि उन्हें भले ही उन्हें भारत के लोकतंत्र पर हमला करना पड़े या भारत में अराजकता फैलानी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे, वे किसी भी तरह राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।

अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि समय-समय पर भारतीय सेना पर हमला हुआ, भारत के सुप्रीम कोर्ट पर हमला हुआ, HAL पर हमला किया गया, भारत के हिंदुओं और EVM पर हमला किया गया। अब पिछले कुछ हफ्तों से चुनाव आयोग पर हमला किया जा रहा है, बीजेपी को लगता है कि कांग्रेस चुनाव आयोग का इस्तेमाल करते हुए देश में अराजक माहौल पैदा करना चाहती है। आज भी यही प्रयास किया जा रहा है।

बीजेपी ने राहुल गांधी से पूछे दस सवाल

1) वोटर लिस्ट से 2.8 करोड़ मृत वोटरों का नाम हटाया गया है, क्या ये नाम नहीं हटाए जाने चाहिए थे?

2) क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी वोट चोरी से सांसद बने हैं? अगर हम वोट चोरी से सांसद बने हैं तो क्या वो भी वोट चोरी से सांसद बने हैं?

3) क्या कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और हिमाचल की सरकार वोट चोरी से बनी है?

4) आजादी के बाद 12 SIR के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकारें बनीं, क्या यह अवैध सरकार थी?

5) 6.8 लाख बूथों के विपक्षी BLA शिकायत क्यों नहीं कर रहे कि नाम डिलीट हो गया, हमें ये नाम जोड़ना है। इनके BLA क्या कर रहे थे? इनके बीएलए काम न करें तो क्या हमारे बीएलए काम न करें।

6) 1993 तक इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया का चयन सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति करता था, उस समय की सरकार का प्रधानमंत्री। मतलब आप अपनी कठपुतली बैठाते थे चुनाव आयोग में? इसका जवाब भी राहुल गांधी दें।

7) विपक्ष जीते तो निर्वाचन आयोग ठीक है लेकिन हार जाए तो निर्वाचन आयोग और लोकतंत्र की हाय-हाय… क्यों?

8) क्या चुनावों का विरोध करके कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान में अराजकता फैलाने का प्रयास नहीं कर रही है?

9) क्या अराजकता फैलाकर राहुल गांधी की रिलॉन्चिंग का प्रयास नहीं किया जा रहा है?

10) राजीव गांधी ईवीएम लेकर आए थे, राजीव गांधी के खिलाफ हाय-हाय के नारे आज लगाए जाएंगे या नहीं?

यह भी पढ़ें: SIR पर दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार आपत्ति दर्ज कराई

चुनाव आयोग में पिछले 10 महीनों के दौरान 14 बार दर्ज कराई गई असहमति ने आयोग के कामकाज और फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने क्या आपत्तियां दर्ज कराई?