Ram Mandir Donation Controversy: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार दोपहर एक बार फिर राम मंदिर चंदा घोटाले पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में यह ‘खेल’ पहले दिन से चल रहा था। उन्होंने कहा कि, इसी कारण वे कभी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए नहीं गए।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “जो बोलना है वो मैं पहले ही बोल चुका हूं। जब संसार में कोई नहीं बोल रहा था, चार साल पहले ही बोल चुका हूं और इसीलिए मैं आज तक श्रीराम जन्मभूमि दर्शन करने नहीं गया। क्योंकि यहां पर पहले दिन से खेल चल रहा था।”
डर के मारे मैं सच नहीं बोल रहा हूं- बृजभूषण सिंह
इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजभूषण सिंह ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह इस मामले में सच बोलेंगे तो कई लोगों को ठेस पहुंचेगी और वह खुद विवादों में घिर सकते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “अगर मैं सच बोलूंगा तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा क्योंकि वे लोग बहुत ताकतवर हैं। इसलिए डर के मारे मैं सच नहीं बोल रहा हूं।”
एसआईटी ने जांच तेज की
बता दें कि एसआईटी ने अपनी जांच तेज करते हुए अयोध्या की अपनी हालिया यात्रा के दौरान राय, मिश्रा और मंदिर के अधिकारी गोपाल राव से लगभग चार घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने राम मंदिर परिसर में दान राशि इकट्ठा करने और गिनने की प्रक्रिया की भी जांच की और परिसर से सीसीटीवी फुटेज जब्त की। बैंक कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांचकर्ताओं ने ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करने के लिए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को नियुक्त किया है।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता और बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने दावा किया कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा को इस मामले के संबंध में जेल भेजा जा सकता है। कटियार ने एएनआई से बातचीत में कहा, “यह स्पष्ट है कि पैसों का गबन हुआ है। मैंने इस मामले पर मोदी जी से बात की।” उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा था कि आगे क्या हो सकता है और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि स्थिति का समाधान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी मामले पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए
श्रीराम मंंदिर में कथित दान चोरी मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को कहा कि SIT की जांंच में जो भी दोषी हो, उसे कठोर दंड मिलना चाहिए। RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक वीडियो के जरिए कहा कि दान पात्रों से चोरी से राम भक्तों की श्रद्धा को आघात पहुंचा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
