पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है। आजादी के बाद राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। बंगाल में बीजेपी की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर वहां के मतदाताओं को धन्यवाद कहा है।

अमित शाह ने X पोस्ट में कहा कि यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है। यह TMC के ‘भय’ के ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी पर ‘भरोसे’ की जीत है। उन्होंने कहा, “मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में माँ गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।”

उन्होंन आगे कहा, “बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा।”

‘बंगाल की जनता के विश्वास को पूरा करेंगे’

अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बंगाल ने जिन आशाओं और आकांक्षाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व पर यह विश्वास जताया है, हम निश्चित रूप से उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने आगे कहा, “चैतन्य महाप्रभु, स्वामी विवेकानंद, कविगुरु टैगोर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की पावन भूमि बंगाल का खोया गौरव लौटाने और ‘सोनार बांग्ला’ के स्वप्न को साकार करने के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी।”

यह भी पढ़ें: AAP छोड़ BJP में आए राघव चड्ढा की बंगाल जीत पर पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक और निर्णायक जीत वाकई उल्लेखनीय है। असम और पुडुचेरी के परिणाम विकास और सशक्त शासन में जनता के अटूट विश्वास को और भी पुष्ट करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें