भारत सरकार ने सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल पाने वाले अपने ‘वीरों’ को भारतीय रेलवे में आजीवन फ्री यात्रा की सौगात दी है। सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल पाने वाले सैनिक अब भारतीय रेलवे के प्रथम एसी कोच, सेकेंड एसी कोच और एसी चेयर कार में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

डिफेंस मिनिस्ट्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल पाने वाले जवान यात्रा के दौरान एक साथी को भी अपने साथ ले जा सकेंगे।

इस सुविधा के तहत अगर अवार्ड पाने वाले सैनिक का निधन हो जाता है तो उनके पति या पत्नी को यह सुविधा तब तक मिलेगी, जब तक वो दोबारा शादी नहीं करते। इसके अलावा अगर किसी सैनिक को मरणोपरांत सम्मान मिलता है और अगर वह शादीशुदा नहीं है तो उसके माता-पिता को यह सुविधा जीवनभर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने दी 79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की बैठक में तीनों सेनाओं से जुड़े 79000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी (AoN) दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें