कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को भारत वापस आ रहे हैं। अभिजीत ने सोमवार को कहा कि वह परीक्षा से जुड़ी गलतियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए 6 जून को भारत लौटेंगे। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में अभिजीत दिपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांग रही CJP
अभिजीत दिपके ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम सभी भारत के संविधान के रास्ते पर चलते हुए एक साथ आएं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए शांति से अपनी आवाज उठाएं। अगर हम एक साथ अपनी आवाज उठाएंगे, तो उन्हें निश्चित रूप से हमारी बात सुननी होगी।”
अभिजीत दिपके ने समर्थकों से 6 जून को एयरपोर्ट पर उनके साथ शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, “मैंने तय किया है कि मैं शनिवार सुबह 6 जून को दिल्ली पहुंचूंगा। कृपया एयरपोर्ट पर मेरे साथ शामिल हों और हम सब मिलकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे।”
वीडियो में अभिजीत ने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े विवादों और रुकावटों ने छात्रों को परेशान कर दिया है और उन्होंने सरकार से जवाबदेही की मांग की है। अभिजीत द्वारा शुरू किया गया युवाओं का सोशल मीडिया मूवमेंट कॉकरोच जनता पार्टी बनने के बाद से ही पॉपुलर हो गया है और कई बड़ी हस्तियों ने इसे सब्सक्राइब किया है।
CJI ने की थी टिप्पणी
देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की ‘कॉकरोच टिप्पणी’ के बाद 16 मई को बना ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का X अकाउंट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। महज एक हफ्ते में इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने फॉलो कर लिया है। भारत ही नहीं दुनियाभर में इस डिजिटल मुहिम की चर्चा है।
(यह भी पढ़ें- वैष्णव किन्नर अखाड़ा ने दिया ‘कॉकरोच पार्टी’ को समर्थन)
वैष्णव किन्नर अखाड़ा की प्रमुख हिमांगी सखी ने ‘कॉकरोच पार्टी’ को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने समर्थन देते हुए कहा है कि यह ऑनलाइन ग्रुप देश को आईना दिखा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
