भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा (RK SINHA) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थिति अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे वक्त से बीमार थे। ब्रेन स्ट्रोक के बाद आरके सिन्हा लंबे वक्त कोमा में रहे। आरके सिन्हा करीब 75 साल के थे।

आरके सिंह जनसंघ से लेकर भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेहद करीबी माने जाते थे।

आरके सिन्हा एक सफल कारोबारी भी थे और SIS ग्रुप को संस्थापक थे। परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन लाया जाएगा।

आरके सिन्हा कौन थे?

आरके सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ था। पिता की नौकरी पटना में थी, तो उनकी शिक्षा-दीक्षा पटना में हुई। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1971 में बतौर पत्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध को कवर किया।

SIS कंपनी के संस्थापक भी थे रविन्द्र किशोर सिन्हा

तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के विरुद्ध लिखने के कारण उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सलाह पर उन्होंने पटना के एक गैरेज में SIS कंपनी बनाई। वह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। आरएसएस में भी इनकी बड़ी पकड़ थी। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद भी बनाया था।

भाजपा सांसद रवि किशन ने जताया दुख

आर के सिन्हा के निधन पर गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने दुख व्यक्त किया है। रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रख्यात उद्योगपति स्वर्गीय श्री आर.के. सिन्हा जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि।”

रवि किशन ने कहा कि वे बिहार के एक सपूत थे और भोजपुरी समाज के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। SIS जैसी प्रतिष्ठित संस्था की स्थापना कर हजारों लोगों को रोजगार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!

‘यह सब नीरज ने करवाया है’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह को एक दिसंबर तक आत्मसमर्पण करके वापस जेल जाने का आदेश दिया है। इसको लेकर अब अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं सरेंडर कर दूंगा। कोर्ट मुझे फिर से जमानत दे देगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। पढ़ें पूरी खबर।