PM Modi Meets Manish Tiwari: पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ की रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद मनीष तिवारी से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिले। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच मची खींचतान के बीच मनीष तिवारी से हाथ मिलाया और बातचीत की।
चंडीगढ़ से सांसद तिवारी आधिकारिक प्रोटोकॉल के तहत इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि, प्रधानमंत्री के साथ उनकी बातचीत ने सबका ध्यान खींचा है और राजनीतिक बहस को हवा दी है, साथ ही इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं।
मनीष तिवारी ने जाहिर की थी नाराजगी
यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि मनीष तिवारी ने हाल ही में कांग्रेस की ओर से 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनाव समितियों की घोषणा करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसमें उन्हें कोई भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी।
सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए तिवारी ने संकेत दिया कि पार्टी नेतृत्व में व्याप्त असुरक्षा इस निर्णय के पीछे का कारण हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कांग्रेस नेता से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। जब प्रधानमंत्री ने तिवारी से बात की तब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वहां मौजूद थे।
पंजाब कांग्रेस में दरार
2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा अपनी पंजाब यूनिट के अंदर गुटबाजी को दूर करने के प्रयासों तहत गुरुवार को नई दिल्ली में स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल कर रहे थे और इसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। उन्होंने राज्य के नेतृत्व के कामकाज पर चिंता जाहिर की गई।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी नेतृत्व को बताया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राज्य इकाई को एकजुट रखने में असमर्थ हैं। चन्नी ने बैठक के दौरान वेणुगोपाल से कहा, “राजा वडिंग सबको साथ लेकर नहीं चल सकते। अगर चुनाव के दौरान वे पार्टी अध्यक्ष बने रहते हैं, तो हालात और भी मुश्किल हो जाएंगे।”
यह भी पढ़ें: ‘पंजाब में असली बदलाव BJP ही ला सकती है’, जालंधर में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- यहां क्या हो रहा है, किसी से छिपा नहीं
पंजाब पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं जिनमें जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके साथ ही पंजाब , हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री के भाषण कि 5 बड़ी बातें। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
