नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यानी सोमवार से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू हो चुका है। लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गई है।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और अब वह जेवर एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। अब यही फ्लाइट लखनऊ में लैंड हो गई है।
इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए जो फ्लाइट उड़ान भरी है, उसमें 172 किसान सफर कर रहे हैं। ये किसान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ फ्लाइट के जरिए लखनऊ पहुंचे हैं।
किसानों से मिलेंगे सीएम योगी
बड़ी बात यह है कि लखनऊ पहुंचे सभी किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण में किसानों की जमीन की अहम भूमिका रही है। इसी वजह से जब जेवर एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है तो किसानों की भागीदारी को सम्मान देने के लिए उन्हें इस उड़ान का हिस्सा बनाया गया है।
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज सभी के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि वह जेवर के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और जब से लोगों ने उन्हें अपना जनप्रतिनिधि चुना है, तब से यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण सपना रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारा एक सपना था, एक विजन था। जिन किसानों को हमने इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार किया था, वे आज हमारे साथ इस विमान में उड़ान भरने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा।
ये भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सपना हो रहा साकार
