गांधीनगर के पेठापुर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिग्नेश मेवाणी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गई हैं।

एफआईआर के मुताबिक, 9 अक्टूबर को गांधीनगर में चुनाव प्रचार के दौरान पेठापुर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मिली शिकायत के संबंध में पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही थी। इसी दौरान जिग्नेश मेवाणी अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और कथित तौर पर पुलिस को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने की कोशिश की।

जिग्नेश मेवाणी पर BNS की कौन सी धाराएं लगाई गईं?

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ धारा 189(2) (गैरकानूनी जमावड़े के लिए सजा),धारा 190 (साझा उद्देश्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी), धारा 191 (2) (दंगा करने के लिए सजा), धारा 221 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने), धारा 351(2) (आपराधिक धमकी देने की सजा), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने), धारा 353(1)(b) (जनता में डर या दहशत फैलाने के इरादे से अफवाह या झूठे बयान फैलाने), धारा 353(1)(c) (किसी वर्ग या समुदाय को दूसरे वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने के इरादे से गलत जानकारी फैलाने) और धारा 353(2) (धर्म, नस्ल, भाषा, क्षेत्र या जातीयता के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी, नफरत या वैमनस्य फैलाने) से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

कौन हैं जिग्नेश मेवाणी? जानिए उनका राजनीतिक सफर

जिग्नेश मेवाणी 2016 में ऊना में दलितों की पिटाई की घटना के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे। उन्होंने दलितों के अधिकारों और सम्मान के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया था।

जुलाई 2016 में गुजरात के ऊना में कथित तौर पर मृत गाय की खाल उतारने के आरोप में चार दलित युवकों को गो-रक्षकों ने बेरहमी से पीटा था। इस घटना के विरोध में मेवाणी ने दलित अस्मिता यात्रा का नेतृत्व किया था। अहमदाबाद से ऊना तक निकाली गई इस यात्रा में करीब 20 हजार दलितों ने हिस्सा लिया था।

15 अगस्त 2016 को यात्रा के समापन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मृत पशुओं के शव उठाने जैसे पारंपरिक काम छोड़ने का संकल्प लिया और दलितों के लिए न्याय की मांग की। इस आंदोलन के बाद मामले में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मेवाणी ने भूमिहीन दलित परिवारों को पांच-पांच एकड़ जमीन देने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि जिन दलितों को कागजों पर जमीन आवंटित की गई है, उन्हें उस पर वास्तविक कब्जा भी मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने अदालतों से लेकर सड़कों तक संघर्ष किया और रास्ता रोको तथा रेल रोको जैसे आंदोलनों में भी हिस्सा लिया।

गुजरात में आंबेडकरवादी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल मेवाणी ने दलित अधिकारों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाने की कोशिश की। गुजरात की आबादी में दलितों की हिस्सेदारी लगभग सात प्रतिशत है।

11 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद जिले में जन्मे जिग्नेश मेवाणी ने स्वास्तिक विद्यालय और विश्व विद्यालय माध्यमिक शाला से स्कूली शिक्षा हासिल की। उन्होंने 2003 में अहमदाबाद के एचके आर्ट्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में डिप्लोमा किया।

मेवाणी ने 2004 से 2007 के बीच गुजराती पत्रिका ‘अभियान’ में रिपोर्टर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के डीटी लॉ कॉलेज से 2013 में कानून की पढ़ाई पूरी की। वडगाम से किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार न उतारने की अपील करते हुए मेवाणी ने कहा कि उनकी लड़ाई सीधे बीजेपी से है।

विजय का प्रधानमंत्री के साथ मंदिर दौरा सामान्य प्रोटोकॉल से परे क्यों है?

रविवार को एक चेन्नई में एक अलग तरह का दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय एक-दूसरे के पास में खड़े थे। इसके बाद दोनों ने हरी झंडी लहराई और फिर साथ में ट्रेन में सवार हुए। यह चेन्नई मेट्रो रेल के दूसरे चरण (फेज-2) के पहले परिचालन खंड की पहली यात्रा थी। इस परियोजना को पूरा होने में छह साल लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर।