जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गुरुवार (12 मार्च) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा, ”भगवान ने मुझे बचा लिया। (God Saved Me)”

‘शादी में हुआ हमला’

जम्मू के ग्रेटर कैलाश एरिया में एक शादी समारोह में NC चीफ पर हमला हुआ था। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा,”जब मैं वेन्यू से बाहर निकल रहा था तो मैंने पटाखे जैसी एक आवाज सुनी जो बिल्कुल मेरे कान के पास थी। मैं तुरंत एक कार में घुस गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक शख्स ने पिस्टल से दो गोलियां चलाई थीं। ना तो मैं इस शख्स (आरोपी) को जानता हूं और ना ही मेरे पास इससे जुड़ी कोई जानकारी है।”

फारूक ने आगे बताया, ”मुझे नहीं पता कि उसका (आरोपी कमल) इरादा क्या था। इसे सुरक्षा में खामी बताना एक बड़ी बयानबाजी होगी। इस शादी में कई बड़ी शख्सियतें मौजूद थीं लेकिन वहां कोई भी पुलिस का जवान नहीं था। अल्लाह का करम है कि मेरे साथ खुद की सिक्यॉरिटी थी और मेरी जान बच गई।”

अमित शाह ने लिया हालचाल

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हे फोन करके हालचाल पूछा और स्वास्थ्य का जायजा लिया। उन्होंने मुझे यह भरोसा दिलाया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, ”इस मामले की जांच होनी चाहिए। आजकल नफरत का माहौल बन गया है, इसलिए ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। कोई भी धर्म नफरत नहीं सिखाता बल्कि केवल प्रेम करना सिखाता है।”

पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी जामवाल नशे की हालत में था। आरोपी की उम्र 60 साल से अधिक है और वह शादी के कार्यक्रम स्थल के बाहर अब्दुल्ला के आने का इंतजार कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

‘यह भी पढ़ें: मैंने अपनी मर्जी से गोली चलाई’, फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाले शख्स ने पुलिस कस्टडी में किया खुलासा

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कमल सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी कमल सिंह ने कहा, “मैंने किसी के कहने पर गोली नहीं चलाई। मैंने अपनी मर्ची से गोली चलाई।” आरोपी ने यह बातें उस वक्त कहीं, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस उसको मेडिकल के लिए ले जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...