Shambhu Border Delhi Farmers Protest Updates: पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर अवरोधक लगाए जाने को लेकर मंगलवार को हरियाणा सरकार की आलोचना की। पंजाब के विभिन्न इलाकों से किसान अपने-अपने संगठनों के झंडे लिए मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय ‘किसान महापंचायत’ का आयोजन किया जा रहा है।
प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) के विरोध में मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के हजारों किसान दिल्ली कूच पर निकल पड़े हैं। किसान मंगलवार को राजधानी के किसान घाट पर आयोजित महापंचायत में शामिल होने जा रहे हैं। किसानों के मार्च को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर समेत दिल्ली से जुड़े प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में ले लिया गया है जबकि कई जगह बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है। इस बीच, किसानों ने इस बार ट्रैक्टरों की बजाय बसों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचने की रणनीति अपनाई है ताकि बड़ी संख्या में लोग महापंचायत में शामिल हो सकें।
Farmers Protest Live: हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया- सरवन सिंह पंधेर
शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर कहते हैं, "हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया; जब हमने उनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के साथ बैठक की व्यवस्था करने को कहा, तो उन्होंने कहा कि वे ज़रूरी इंतज़ाम करेंगे। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय 8 से 10 दिनों के भीतर बैठक की पुष्टि करते हुए हमें एक पत्र भेजेगा। बातचीत वहीं से आगे बढ़ेगी; बैठक का नतीजा बाद की बात है। दूसरी बात, हमने सभी किसान नेताओं और किसानों की रिहाई की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करने के बाद वे गुरनाम सिंह और बीएम सिंह को रिहा कर देंगे; ये दोनों मांगें मान ली गईं। उनके रिहा होने के बाद, हम इस मामले पर चर्चा करेंगे और इस आंदोलन के लिए आगे की कार्रवाई तय करेंगे कि क्या यहां धरना जारी रखा जाए या बातचीत के बाद ही आगे बढ़ा जाए।"
Farmers Protest Live: किसानों की दो मुख्य मांगें
शंभू बॉर्डर पर अंबाला के DC अजय सिंह तोमर ने कहा, "यहां बहुत सम्मानित यूनियन नेता मौजूद हैं और हमने कृषि मंत्री की अगुवाई में उनसे बातचीत की है। उनकी दो मुख्य मांगें थीं: पहली, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों या मंत्री के साथ बैठक करना। हमारे कृषि मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही बैठक का इंतज़ाम किया जाएगा और इसकी पुष्टि के लिए एक औपचारिक पत्र जारी किया जाएगा। जहां तक गिरफ़्तार किसान नेताओं से जुड़ी दूसरी मांग का सवाल है, मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया कि वे इस मामले का पूरी तरह से समाधान सुनिश्चित करने के लिए तुरंत मुख्यमंत्री से बात करेंगे।"
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया है। जब हमने उनसे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक कराने की मांग की तो उन्होंने कहा कि वह इसकी आवश्यक व्यवस्था करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि 8 से 10 दिनों के भीतर उनके कार्यालय की ओर से बैठक की पुष्टि करते हुए हमें पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ेगी जबकि बैठक का क्या नतीजा निकलेगा, यह बाद की बात है।
दूसरी मांग हमारी यह थी कि सभी किसान नेताओं और किसानों को रिहा किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी और बीएम सिंह को रिहा कर दिया जाएगा। हमारी ये दोनों मांगें स्वीकार कर ली गई हैं। जब उन्हें रिहा कर दिया जाएगा, तब हम आपस में चर्चा करेंगे और आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे कि यहां धरना जारी रखना है या फिर सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया के आधार पर आगे बढ़ना है।"
शंभू बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ेंगे किसान
पंजाब-हरियाणा से हजारों की संख्या में आए किसान दिल्ली ना आने पर मान गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद किसानोंं ने शंभू बॉर्डर से वापस लौटने का फैसला किया है।
Farmers Protest Live: हरियाणा सरकार ने मांगी दो अहम मांगे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कूच के बीच किसानों के आंदोलन को लेकर हरियाणा सरकार ने दो अहम मांगें स्वीकार कर ली हैं। सरकार ने हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ उनकी बैठक कराने पर सहमति जता दी है।
Farmers Protest Live: किसानों से सरकार की बातचीत
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शंभू बॉर्डर पर किसानों से बातचीत करने पहुंचे
किसानों की मांंग
किसानों ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते को रद्द करने तथा किसानों और आम लोगों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फरवरी 2024 में भी इसी तरह अवरोधक लगाकर बॉर्डर सील कर दिया गया था जब किसानों ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली कूच का आह्वान किया था।
क्या कहना है किसान नेताओं का
किसान नेताओं ने पहले ही कहा था कि पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान इस महापंचायत में भाग लेंगे। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से किसान बसों के जरिए दिल्ली जाने की तैयारी कर चुके हैं। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पंढेर ने संवाददाताओं से कहा कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ''असली चेहरा'' सामने आ गया है, जबकि वह अक्सर पंजाब आकर राज्य के लोगों से बड़े-बड़े वादे करते हैं। पंढेर ने कहा कि किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को पूरी तरह रद्द करने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना के शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है।
Farmers Protest News LIVE: 'किसान महापंचायत' का आयोजन
पंजाब के विभिन्न इलाकों से किसान अपने-अपने संगठनों के झंडे लिए मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने के लिए शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हुए। 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय 'किसान महापंचायत' का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसानों को रोकने के लिए घग्गर नदी पर बने पुल पर अवरोधक लगाए गए हैं और सीमेंट के ब्लॉक रख दिए गए हैं।
शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की आलोचना
पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर अवरोधक लगाए जाने को लेकर मंगलवार को हरियाणा सरकार की आलोचना की।
कहां से आ रहे किसान
किसानों का काफिला मंगलवार सुबह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब से रवाना हुआ। एक हजार से अधिक किसानों ने सोमवार रात गुरुद्वारे की सराय में बिताई। गुरुद्वारे से रवाना होने के बाद काफिला जीटी रोड पर सरहिंद के निकट माधोपुर पहुंचा और वहां से शंभू बॉर्डर की ओर बढ़ा।
Farmers March Live: बड़ी संख्या में पुलिस बल
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। घग्गर नदी पर बने पुल पर अवरोधक लगाए गए हैं और सीमेंट के ब्लॉक रखकर किसानों की आवाजाही रोकने के इंतजाम किए गए हैं। प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय 'किसान महापंचायत' आयोजित करने की योजना है। किसान नेताओं ने पहले ही कहा था कि पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में किसान इस महापंचायत में भाग लेंगे। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से किसान बसों के जरिए दिल्ली जाने की तैयारी कर चुके हैं।
Farmers March Live: हरियाणा सरकार की आलोचना
पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर अवरोधक लगाए जाने को लेकर मंगलवार को हरियाणा सरकार की आलोचना की।
ट्रैफिक एडवाइजरी मे क्या-क्या बताया गया?
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने बताया कि दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए जाने की संभावना है। वाहन चालकों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाईपास रोड और आस-पास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है क्योंकि वहां लोगों के जमा होने की वजह से यातायात पर असर पड़ सकता है।
यातायात पुलिस ने हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशनों और आस-पास के इलाकों में जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और वास्तविक समय में यातायात की जानकारी के लिए 'नेविगेशन ऐप' का इस्तेमाल करें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौके पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, गाड़ियां सिर्फ तय जगहों पर ही खड़ी करें और सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने से बचें। परामर्श में कहा गया है कि पाबंदियों के दौरान आने-जाने वालों को परेशानी हो सकती है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय राजधानी में निर्बाध आवाजाही के लिए यातायात कर्मियों का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
Farmers March Live: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार को किसान घाट पर सुबह साढ़े आठ बजे से होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर परामर्श जारी किया। परामर्श में यात्रियों को कई अहम रास्तों पर संभावित मार्ग परिवर्तन और यातायात जाम के बारे में जानकारी दी गई है।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में ले लिया गया है जबकि कई जगह बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से क्या होगा? क्या है किसानों का कहना?
किसानों का कहना है कि अगर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू हुआ तो इसका सबसे बड़ा असर देश की कृषि, डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उनका दावा है कि विदेशी कृषि और डेयरी उत्पादों के भारतीय बाजार में आने से घरेलू किसानों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा जिससे उनकी आय प्रभावित होगी।
किसानों का यह भी मानना है कि इस समझौते से छोटे और सीमांत किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो सकता है और उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध क्यों?
किसानों का कहना है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का किसानों, कृषि मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और छोटे उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
farmers march live: गुरनाम सिंह चढ़ूनी हिरासत मेंं
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को हिरासत में ले लिया गया है जबकि कई जगह बैरिकेडिंग कर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
farmers march live: धारा 163 लागू
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी गई है। दोनों ओर की सड़कों पर कंक्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है।
FTA के विरोध में किसानों की महापंंचायत
भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में किसानों के आज दिल्ली की ओर प्रस्तावित एक-दिवसीय मार्च से पहले शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा सीमा) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने बैरिकेडिंग भी कर दी है।
Farmers March Live: दिल्ली कूच को तैयार हजारों किसान
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, दिल्ली कूच पर अड़े हजारों किसान
भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रस्तावित 'महापंचायत' के लिए किसानों के कूच की तैयारी के बीच हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर कंक्रीट के बैरिकेड लगा दिए हैं।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में पंजाब समेत कई राज्य के किसान आज दिल्ली कूच कर रहे हैं
जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
सुप्रभात! जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पंजाब समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली में जुट रहे हैं। इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। बने रहिए हमारे साथ...
