केंद्र सरकार किसानों से 12.35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्याज की कीमतों में आ रही गिरावट के बीच यह घोषणा की।

शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा महाराष्ट्र के सतारा में एक कार्यक्रम में की। महाराष्ट्र प्याज का एक प्रमुख उत्पादक राज्य है और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “प्याज की कीमतों के मुद्दे पर मुझे इस संबंध में देवेंद्र फड़नवीस का फोन भी आया था। इस मौसम में प्याज की बंपर फसल हुई है।”

कृषि मंत्री ने आगे कहा, “हालांकि, हमारा प्याज फिलहाल बांग्लादेश नहीं पहुंच पा रहा है। परिणामस्वरूप, प्याज के बाजार भाव में भारी गिरावट आई है। आज से, NAFED 12.35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की खरीद शुरू करेगा।”

पश्चिम एशिया संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर

शिवराज चौहान ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है। यह संकट 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के कारण शुरू हुआ था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने प्याज कीमत के संकट के बारे में फड़नवीस के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ”चूंकि पश्चिम एशिया संकट के कारण प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है, इसलिए प्याज की कीमतें गिर गई हैं। मैं यह घोषणा करना चाहूंगा कि शुक्रवार से ताजे प्याज की खरीद कीमत 12.35 रुपये प्रति किलो होगी। हम प्याज का पूरा स्टॉक खरीदेंगे और प्याज उगाने वाले किसानों को सहायता देंगे।” चौहान ने कहा कि इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (NAFED) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शिवराज ने यह भी कहा कि गन्ना क्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कॉटन मिशन भी हमने अभी शुरू किया है। कपास उत्पादक किसानों को आने वाले समय में अनेक सुविधाएं देने का काम किया जाए।

अग्निवीरों को सामान्य सैनिकों की तरह नहीं मिल सकती पेंशन

केंद्र की मोदी सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर हलफनामे में स्पष्ट किया है कि अग्निवीर नियमित सैनिकों की श्रेणी में नहीं आते हैं। ऐसे में युद्ध या किसी सैन्य कार्रवाई के दौरान उनकी मृत्यु होने पर उनके परिवार को सामान्य सैनिकों की तरह पेंशन का लाभ नहीं दिया जा सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें