नोएडा के सेक्टर-146-147 से ग्रेनो के एलजी चौक की ओर जोड़ने के लिए बन रहा लिंक मार्ग एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। जिसके लिए वाहनों को 45 मीटर चौड़ी सड़क पार करनी होगी। इसके बाद वह सेक्टर-146 में बन रहे भूमिगत मार्ग के जरिए एक्सप्रेस-वे पर आ सकेंगे। यातायात को व्यवस्थित करने के लिए 45 मीटर मार्ग पर एक लालबत्ती लगाने की भी योजना है। इस मार्ग के बनने से करीब दो लाख वाहन चालकों को राहत होगी।

नोएडा- ग्रेनो को जोड़ने के लिए बने नए संपर्क मार्ग स्थित हिंडन नदी पर पुल बन गया है। इस मार्ग के दोनों तरफ नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण अपने-अपने हिस्से में सड़क बना रहे हैं। यहां पुल बनाने का काम यूपी सेतु निगम कर रहा है। जुलाई महीने में इस मार्ग को वाहनों के लिए खोले जाने की तैयारी है। एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन लिंक रोड से 45 मीटर सड़क पार करके भूमिगत मार्ग में जाएंगे और वहां से दिल्ली की तरफ आ जाएंगे। जिनको ग्रेनो, आगरा व लखनऊ जाना है वो 45 मीटर रोड पार कर सर्विस रोड के जरिए एक्सप्रेस-वे पर आ जाएंगे।

गौरतलव है कि, दिल्ली और नोएडा एक्सप्रेस-वे होते हुए परीचौक, एलजी चौक, कलेक्ट्रेट, सूरजपुर, सेक्टर गामा एक, गामा दो, बीटा एक, बीटा दो, उद्योग विहार, उद्योग विहार एक्सटेंशन, गाजियाबाद को जाने वाले लोगों को 16 किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ता है। लिंक मार्ग शुरू होने से यह दूरी घट जाएगी। सेक्टर-151, 153, 154, 155, 156, 157, 159, 160, 162 स्थित आवासीय व औद्योगिक सेक्टरों का ग्रेनो के सेक्टर गामा, बीटा, सूरजपुर, साइट बी व सी औद्योगिक क्षेत्र, डेल्टा, पुलिस लाइन, इकोटेक दो व तीन आदि की ओर जाने वालों को इस मार्ग से लाभ होगा।

भूमिगत मार्ग के जरिए एक्सप्रेस-वे जुड़ेगा

एक्सप्रेस-वे पर 16.9 किलोमीटर चैनेज पर सेक्टर-145, 146 155 और 159 के बीच भूमिगत मार्ग बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 800 मीटर होगी। 99.74 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इससे सेक्टर-151, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159, 162 सहित नौ और गांवों के लोगों को फायदा होगा। यह लिंक मार्ग से जुड़ेगा।

ये भी पढ़ें- कौन हैं विधायक मनप्रीत सिंह अयाली?