Exit Polls 2026: बुधवार शाम पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अलग-अलग एग्जिट पोल जारी किए गए। इन सभी राज्यों की मतगणना 4 मई को होगी।

पश्चिम बंगाल को लेकर आए कई एग्जिट पोल के अपने अनुमान हैं। 294 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है। चाणक्य स्ट्रेटेजीज एग्जिट पोल में टीएमसी को 130-140, भाजपा को 150-160 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं। मैटराइज़ एग्जिट पोल में टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161 और अन्य को 6-10 सीटें दी गई हैं। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में टीएमसी को 177-187, भाजपा को 95-110, कांग्रेस को 1-3 और लेफ्ट को 0-1 सीटें दी गई हैं। वहीं, पी-मार्क एग्जिट पोल में टीएमसी को 118-138, भाजपा को 150-175 सीटें और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल-

एजेंसीटीएमसी+बीजेपी+कांग्रेसअन्य
चाणक्य130–140150–16006–10
पीपल्स पल्स177–18795–1101–30–1
मैट्राइज125–140146–16106–10
पी-मार्क118–138150–17502–6
जेवीसी131–152138–1590–20

असम में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। असम विधानसभा में 126 सीटें हैं। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 64 है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 88-100, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं। मैटराइज एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 85-95, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें दी गई हैं। पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 68-72, कांग्रेस गठबंधन को 22-26 सीटें और अन्य को 19-28 सीटें दी गई। जेवीसी एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 88-101, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 और अन्य को 2-5 सीटें दी गई हैं। पोल डायरी एग्ज़िट पोल में भाजपा गठबंधन को 86-101, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य को 3-7 सीटें दी गई हैं। जबकि पी-मार्क एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 82-94, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

असम का एग्जिट पोल-

एजेंसीबीजेपी (BJP)कांग्रेस (Congress)अन्य (Others)
एक्सिस माय इंडिया88–10024–360–3
पी-मार्क82–9430–401–5
मेट्राइज85–9525–326–12
पीपल्स पल्स68–7222–2619–28

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। राज्य पर बहुमत का आंकड़ा 118 है। चाणक्य स्ट्रेटेजीज़ एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 145-160, एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65, टीवीके को शून्य और अन्य को 18-26 सीटें दी गई हैं। एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 92-110, एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32, टीवीके को 98-120 सीटें दी गई हैं। मैटराइज एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 122-132, एआईएडीएमके गठबंधन को 87-110, टीवीके को 10-12 और अन्य को 0-6 सीटें दी गई हैं। पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-80, टीवीके को 18-24 और अन्य को 2-6 सीटें दी गई हैं। वहीं, पी-मार्क एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को 125-145, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85, टीवीके को 16-26 और अन्य को 1-6 सीटें दी गई हैं।

केरल की बात करें तो राज्य में 140 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है। एक्सिस माई इंडिया एग्ज़िट पोल में एलडीएफ को 49-62, यूडीएफ़ को 78-90 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं। मैटराइज एग्जिट पोल में एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 70-75, बीजेपी गठबंधन को 3-5 और अन्य को 2-4 सीटें दी गई हैं। पीपल्स पल्स एग्जिट पोल में एलडीएफ़ को 55-65, यूडीएफ को 75-85 और बीजेपी गठबंधन को 0-3 सीटें दी गई हैं। पी-मार्क एग्जिट पोल में एलडीएफ को 62-69, यूडीएफ को 71-79 और बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी गई हैं।

केरल का एग्जिट पोल-

एजेंसीएलडीएफ+यूडीएफ+बीजेपी+अन्य
एक्सिस माय इंडिया49–6278–900–30
पी-मार्क62–6971–791–40–3
मेट्राइज़60–6570–753–52–4
पीपल्स पल्स56–6575–850–30

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। राज्य की 30 सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपल्स पल्स एग्ज़िट पोल में बीजेपी गठबंधन को 16-19, कांग्रेस गठबंधन को 10-12 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

बता दें, असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले गए थे। जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई।

बंगाल एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सबको चौंकाया, जानें किस सर्वे में किसकी बन रही सरकार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद बुधवार को एग्जिट पोल्स के अनुमान सामने आए हैं। अब तक आए सात में से पांच एग्जिट पोल्स के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं, दो एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी की चौथी बार सरकार की वापसी का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर।