मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता को घेरते हुए लिखा कि ‘अगर भाई डाल डाल तो बहन पात पात।’ शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई ट्विटर यूजर्स ने इसपर मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में अपनी बात रखी तो कई यूजर्स ने भारतीय जनता पार्टी को भी घेरा।
एक यूजर ने लिखा कि ‘भाई पोगो का दीवाना बहन एक्टिंग में नंबर 1’..एक यूजर ने लिखा कि ‘दादी तो वैसे ही पेड़ थी।’ शुभम पांडे नाम के एक यूजर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा कि ‘नोटबंदी से नेटबंदी तक, जुमलों नौटंकी से झूठ तक।’ आलको चौहान नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘डरी डरी सी सरकार नजर आ रही है।’ शिवराज सिंह के ट्वीट को पढ़कर एक यूजर ने शायरना अंदाज में अपनी बात रखी। कुमारी रत्ना ने लिखा कि ‘ये नादानी भी सच मे बेमिसाल है..अंधेरा दिलो मे है..और दीपक मंदिरों मे जलाते हैं।’ इन सभी के अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अगर भाई डाल डाल तो बहन पात पात।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 29, 2019
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हाल ही में यूपी पुलिस पर उनके साथ बुरा बर्ताव करने का आऱोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि जब वो प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद नये नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिये बाहर निकलीं थीं तब उनके साथ गलत सलूक किया गया।
उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उन्हें पकड़कर धकेला और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें घेरा और उनका गला दबाया। हालांकि यूपी पुलिस की तरफ से इन आरोपों को नकारा गया है।
