PM Modi Macron Meeting: भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। फ्रांसिसी राष्ट्र प्रमुख इमैनुअल मैक्रों से बातचीत और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा है कि अब ऐसे हेलीकॉप्टर बनाए जाएंगे, जो कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पर भी उड़ सकेगा। इसके लिए दोनों नेताओं ने कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस के H125 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली का वर्चुअली उद्घाटन किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे प्रिय राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस आयोजित AI एक्शन समिट के लिए बुलाया था। उस समय हमने मार्सिले की यात्रा की थी, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट है, फ्रांस और पूरे यूरोप का प्रमुख गेटवे भी है।

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने फ्रांस को भारत का स्पेशल पार्टनर बताया और कहा कि दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ लेवल तक अपग्रेड करने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का मतलब है कि दोनों देश सिर्फ व्यापार या हथियारों की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि सुरक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, समुद्री इलाकों की सुरक्षा और बड़े वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे।

वहीं पीएम मोदी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया के कई बड़ी कपनियों के CEO भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एडोबी और पालो आल्टो नेटवर्क्स के CEO भारतीय हैं। अब भारत लीडरशिप करने वाला देश बन गया है।

मैक्रों ने किया मेक इन इंडिया का जिक्र

उन्होंने कहा कि डिफेंस सेक्टर में फ्रांस, ‘मेक इन इंडिया’ का भरोसेमंद साथी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर नए जमाने के इंजन, मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर, मॉर्डन फाइटर जेट्स और पनडुब्बियां बनाने पर काम कर रहे हैं। मैक्रों ने कहा कि यह सिर्फ रक्षा सौदों तक सीमित बात नहीं है, बल्कि यह दो बड़े देशों की मजबूत साझेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस जमीन, समुद्र और आसमान हर सेक्टर में अपनी इच्छा और भरोसे के साथ एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

इमैनुअल मैक्रों ने इस दौरान ही स्पेस सेक्टर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि त्रिशना सैटेलाइट इस बात का उदाहरण है कि जब साइंटिस्ट और इंडस्ट्री मिलकर काम करते हैं तो बड़े नतीजे सामने आते हैं। मैक्रों ने कहा कि भारत में सिविल और न्यूक्लियर सेक्टर में भी कई पहल चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनोवेशन का मतलब सिर्फ बड़ी तकनीकी उपलब्धियां नहीं होता, बल्कि इसका मकसद आम लोगों की जिंदगी को बेहतर, और सुरक्षित बनाना भी है।

यह भी पढ़ें: देसी स्टेल्थ फाइटर AMCA को रफ्तार, प्रोटोटाइप डिजाइन के लिए टाटा समेत 3 दावेदार शॉर्टलिस्ट

भारत ने पांचवीं पीढ़ी के देसी स्टेल्थ फाइटर जेट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए अहम कदम उठाया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने प्रस्तावित एएमसीए के प्रोटोटाइप डिजाइन और डेवलप करने के लिए तीन दावेदारों को शॉर्टलिस्ट किया है। पढ़िए पूरी खबर…