चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम, पुडुचेरी, बंगाल, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होंगे, जबकि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। वहीं 4 मई 2026 को नतीजें आएंगे। इस बीच चुनाव आयोग ने इस बार वोटिंग के दिन बूथ पर वोटर्स के लिए खास तरीकों की सुविधाओं की घोषणा की है।

वोटर्स के लिए होगी खास व्यवस्था

दरअसल गर्मी आने वाली है और धूप भी अधिक होगी, ऐसे में वोटर्स को पोलिंग बूथ पर कोई दिक्कत ना हो, इसका ध्यान चुनाव आयोग ने रखा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर एक बूथ पर पीने के पानी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा टॉयलेट, साइन बोर्ड, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, वोटर के लिए सुविधा केंद्र, लाइटनिंग की व्यवस्था और छांव में खड़े रहने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Assembly Election 2026 Dates Live

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजें 4 मई को ही आएंगे। बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं नतीजें 4 मई को आएंगे।

आदर्श आचार संहिता लागू

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आदर्श आचार संहिता अब से लागू है। इसलिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले की गई कार्रवाइयां संबंधित सरकार का विशेषाधिकार थीं। लेकिन अब से आदर्श आचार संहिता लागू होगी।” पढ़ें असम में अमित शाह ने नेता विपक्ष पर साधा निशाना