चुनाव आयोग ने सोमवार शाम को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक पोस्ट को भ्रामक बताया है। आयोग ने राहुल गांधी के पोस्ट पर रीपोस्ट करते हुए कहा कि उनका पोस्ट में दिया गया बयान गुमराह करने वाला है।

राहुल गांधी ने आज ही मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े सुप्रीम कोर्ट से जुड़े फैसले को लेकर दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ने गैर-कानून और एक-तरफा तरीके से फॉर्म-6 में बदलाव किया।

चुनाव आयोग ने बयान को बताया भ्रामक

इसी पोस्ट को लेकर चुनाव आयोग ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर कहा, “राहुल गांधी का पोस्ट में दिया गया बयान गुमराह करने वाला है। उन्होंने बताया कि बिहार में एसआईआर के लिए 24 जून 2025 को जारी आदेश आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से जारी किया गया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 के अपने फैसले में इस आदेश को सही ठहराया है।”

आगे लिखा, “चुनाव आयोग ने 26 सितंबर 2026 के अपने प्रेस नोट नंबर 120 के पॉइंट 1(iii) में कहा है कि, “SIR के लिए फ़ॉर्म 6 के साथ लगे घोषणा-पत्र को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है।”

क्या दिया था राहुल गांधी ने बयान?

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा था, “अब यह बात बिना किसी शक के साबित हो चुकी है कि ज्ञानेश कुमार ने गैर-कानूनी और एकतरफा तरीके से फॉर्म 6 में बदलाव किया। यह इस बात का एक और सबूत है कि उन्होंने भाजपा की मदद करने के लिए अपने पद का गलता इस्तेमाल किया। वे और हमारी लोकतंत्र पर हुए आपराधिक हमले में शामिल हर व्यक्ति को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

साथ ही राहुल गांधी ने चुनाव आयोग का एक दस्तावेज भी शेयर किया था, वह आयोग का है 26 सितंबर का एक प्रेस नोट है। उसमें फॉर्म-6 से जुड़े एक बिंदु में यह कहा गया था कि एसआईआर के लिए फॉर्म 6 के साथ जोड़ा गया घोषणा-पत्र सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है। साथ ही कहा गया था, एसआईआर की अवधि के बाहर रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रुल्स-1960 के तहत लागू फॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में क्या कहा?

राहुल गांधी ने यह आरोप सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई के बाद लगाया था, सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने फॉर्म-6 में कथित बदलाव और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई की थी।

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कोर्ट ने फॉर्म-6 के किसी भी रिवाइज्ड एडिशन को मंजूरी नहीं दी है। साथ ही कहा कि जब रिकॉर्ड कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा तो वह यह देखना चाहेंगे कि फॉर्म-6 में किसने और क्या बदलाव किया।

यह भी पढ़ें: ‘अब कोई शक नहीं…’ फॉर्म 6 विवाद पर राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा, कहा – BJP की मदद के लिए पद का दुरुपयोग कर रहे

वोटर रजिस्ट्रेशन के फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के बीच स्थिति साफ होने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने फॉर्म 6 में ‘गैरकानूनी और एकतरफा’ तरीके से बदलाव किया। उन्होंने चुनाव आयोग की 26 सितंबर की प्रेस नोट का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें