ECI Announced By-Elections: भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान किया गया है। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट भी शामिल है। इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। इसके चलते बांकीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

उपचुनाव की बात करें तो चुनाव आयोग ने बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात की मंजलपुर सीट है। दतिया सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भाटी के दोषी पाए जाने के चलते खाली हो गई थी। वहीं गुजरात की मंजलपुर सीट बीजेपी विधायक योगेशभाई नरदास पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी।

चुनाव आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन 6 जुलाई से 12 जुलाई तक तय की है। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी, और चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। मतदान 30 जुलाई को होगा और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

नितिन नवीन जनवरी में बने थे अध्यक्ष

बता दें कि नितिन नवीन ने इस साल जनवरी में बीजेपी के अध्यक्ष पदभार संभाला था। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का स्थान लिया, जो 2020 से पार्टी अध्यक्ष थे। नितिन नवीन पांच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। अप्रैल में वे पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।

प्रशांत किशोर लड़ सकते हैं चुनाव

गौरतलब है कि बांकीपुर सीट पर उपचुनाव काफी हाईप्रोफाइल माना जा रहा है क्योंकि चर्चा ये हैं कि इस सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक और पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हुई थी। ऐसे में संभावना ये है कि पार्टी की ताकत दिखाने के प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतर सकतें हैं।

लागू हो गई आचार संहिता

चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के साथ ही संबंधित जिलों में ‘आदर्श आचार संहिता’ तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। इसके तहत अब सरकार और राजनीतिक दल किसी भी तरह की नई घोषणाएं या मतदाताओं को प्रभावित करने वाले काम नहीं कर सकेंगे।

चुनाव आयोग ने बताया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि सभी पोलिंग बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के साथ-साथ वीवीपीएटी (VVPAT) मशीनों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए मतदाता अपने मतदान की पुष्टि खुद कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: क्या पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक हरदीप पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें कम हो गई हैं, लेकिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अभी भी पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान खरीदे गए क्रूड को प्रोसेस कर रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…