Eknath Shinde-Sharad Pawar Meeting: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनसीपी (एसपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार के बीच अहम मुलाकात हुई है। शरद पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया था। इस मुलाकात को लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने नाराजगी जाहिर की है।

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय में शरद पवार की मुलाकात हुई थी। वे कैबिनेट मीटिंग में भाग ले रहे थे, उन्होंने बैठक को बीच में ही रोक दिया और जब उन्हें पता चला कि शरद पवार उनके कार्यालय में इंतजार कर रहे हैं, तो एकनाथ शिंदे ने पवार का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और जाने से पहले 15 मिनट तक शरद पवार से बातचीत भी की।

संजय राउत ने जाहिर की नाराजगी

एकनाथ शिंदे और शरद पवार की इस मुलाकात को लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने नाराजगी जाहिर की है। संजय राउत ने कहा, “शरद पवार निःसंदेह एक महान और सम्मानित नेता हैं। हालांकि, ऐसे व्यक्ति के साथ बैठक करना, जिसे हम ‘गद्दार’ मानते हैं और जिसने हमारी सरकार गिराई, बेहद निराशाजनक है।”

संजय राउत ने कहा, “ऐसे कार्यों से उनके कद के नेता की विश्वसनीयता और विश्वास कम होता है। हम शरद पवार का एक वरिष्ठ नेता के रूप में बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राय में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार और राजनीतिक विश्वासघात की संस्कृति को बढ़ावा दिया है… हमें अपने विचार व्यक्त करने में कोई झिझक नहीं है।”

उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा, “हम ऐसी बैठक से सहमत नहीं हैं। अगर किसी को लगता है कि यह उचित था, तो यह उनकी मर्जी है। हालांकि, हमारा मानना ​​है कि ऐसे कार्यों से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता कमजोर होती है।”

विपक्ष में तनाव की स्थिति

गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे और शरद पवार की यह बैठक विपक्षी गठबंधन एमवीए के लिए एक नाजुक समय पर हो रही है। जिसमें कांग्रेस, एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं। एमवीए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के छह सांसदों के शिंदे के खेमे में शामिल होने के बाद से आंतरिक टकरावों का सामना कर रहा है।

शरद पवार-एकनाथ शिंदे की मुलाकात ने इस अटकल को भी बल दिया है कि क्या शरद पवार की पार्टी के भीतर एक गुट एनडीए में शामिल होने के लिए उत्सुक है। हालांकि, इस सवाल को दोनों गुट लगातार खारिज करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जिन लोगों को कुत्ता भी नहीं पूछता वे सीएम को गाली दे रहे’, महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फड़नवीस बोले- छोड़ूंगा नहीं

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को देवेंद्र फड़नवीस मिसिंग लिंक को लेकर हो रही आलोचना से नाराज नजर आए। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर मिसिंग लिंक को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि गलत जानकारी फैलाने वाले किराए के टट्टू हैं। साथ ही उन्हें हिदायत भी दी। पढ़िए पूरी खबर…