Republic Day Parade : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी मुख्य अतिथि होंगे। इस साल भारत ने अपनी जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था। जिसे अब्देल फतह अल-सीसी ने स्वीकार किया है। भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर शामिल मुख्य अतिथि का विशेष सम्मान के साथ सत्कार किया जाता है और उन्हें भारत के राष्ट्रपति के सामने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाता है। अब्देल फतह अल-सीसी के साथ 180 डेलीगेट्स भी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।
180 सदस्यीय दल भी रहेगा शामिल
सूत्रों के मुताबिक मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी के साथ मिस्र से 180 सदस्यीय मजबूत दल परेड में भाग लेगा। इस मौके पर दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इसके अलावा भारत और मिस्र के बीच 75 वर्षों के राजनयिक संबंधों को चिह्नित करने वाला एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह पहली बार है कि अरब गणराज्य के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।
राजनयिक संबंधों के हुए 75 साल
भारत-मिस्र के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल 2022 में ही पूरे हुए थे। इस वजह के रहते भी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी का भारत आना खास माना जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिलने के तीन दिन बाद ही दोनों देशों ने औपचारिक संबंध स्थापित किए थे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी का भारत दौरा दोनों देशों के लिए नई साझेदारी बनाने का सुनहरा मौके के की तरह भी देखा जा रहा है। राष्ट्रपति बनने के बाद अब्देल फतह अल-सीसी तीसरी बार भारत की यात्रा पर आएंगे।
इस बार क्या रहेगा खास
इस साल की परेड में 23 झांकियां शामिल होंगी। 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से, और छह विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से। 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में 19 देशों के 32 अधिकारियों और 166 कैडेटों के भी भाग लेने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने इस साल आम जनता के लिए 32,000 टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए रखे हैं। पहली बार समारोह के लिए सभी आधिकारिक निमंत्रण भी ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं।