देश में 27 राज्यसभा सीटों के लिए जून में ही चुनाव होने हैं, इसे लेकर सोमवार को चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि देश में 27 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून 2026 को चुनाव होंगे।
नोटिफिकेशन में आगे बताया गया कि 27 राज्यसभा सीटों और दो राज्यों-बिहार और कर्नाटक में एमएलसी के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्यसभा सीटों के चुनाव में द्विवार्षिक और उपचुनाव शामिल हैं।
कहां-कहां होंगे चुनाव?
चुनाव आयोग ने बताया कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं, जबकि उपचुनाव महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा की एक-एक सीट के लिए हो रहे हैं। इसके अलावा, विधानसभा परिषद चुनाव बिहार और कर्नाटक के लिए हो रहे हैं। आयोग ने बताया कि बिहार में विधानपरिषद की 10 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि कर्नाटक की 9 सीटों पर चुनाव होंगे।
आयोग ने इन सभी राज्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इन रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की भी नियुक्ति कर दी गई है।
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन क्या है?
नोटिफिकेशन में कहा गया, राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार यानी 1 जून 2026 की सुबह 11 बजे से प्रारंभ हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 8 जून 2026 की दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 9 जून को होगी। साथ ही उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख 11 जून तय की गई है।
कब होगी मतगणना?
आगे कहा गया कि सभी चुनावों के लिए मतदान 18 जून की सुबह 8 बजे शुरू होंगे और शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शाम 5 बजे उसी दिन होगी।
खास है इस बार का चुनाव
यह चुनाव राज्यसभा की खाली सीटों को भरने तक ही नहीं सीमित है बल्कि इसे आगामी विधानसभा चुनाव और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बीजेपी जहां सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाने पर ध्यान दे रही है, तो विपक्ष अपने प्रभावशाली नेताओं को दोबारा सदन भेजने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं बिहार के वो चार विधायक, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में खराब किया RJD-कांग्रेस का ‘खेल’
बिहार से आने वाली 5 राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हुई थीं। इसकी वजह यह थी कि बीजेपी ने अपने कोटे से शिवेश राम को एक अतिरिक्त उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। आरजेडी ने एडी सिंह को प्रत्याशी बनाया था। आरजेडी का खेल बिगड़ गया। कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधाय ने वोट नहीं डाला जिसके चलते दूसरी वरीयता के वोटों के आधार पर शिवेश राम की जीत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
