पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों अपील की थी। पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को कांग्रेस नेता राहुल गांधी नाकामी के सबूत करार देते हुए कहा, “देश चलाना अब कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम के बस की बात नहीं।”

राहुल गांधी के बयान की बीजेपी के सहयोगी दल जदयू ने निंदा की है। जदयू के सांसद संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी को सरकार को ग्लोबल क्राइसिस के बीच इतने अच्छे मैनेजमेंट के लिए धन्यवाद कहना चाहिए। राहुल गांधी आपदा में अवसर निकाल रहे हैं, जनता हिसाब करेगी।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में संजय झा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित है। भारत में पीएम लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं, इस वजह से अभी तक कोई मेजर क्राइसिस नहीं आया है। सभी जानते हैं कि आज भी तेल और LPG लोगों को आराम से मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत बड़ा क्राइसिस है, लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की अपील माननी चाहिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए, सोना नहीं खरीदना चाहिए।  संजय झा ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध अपने कंट्रोल की चीज नहीं है लेकिन भारत सरकार कने अच्छा काम किया है।

राहुल गांधी के बयान पर क्या कहा?

राहुल गांधी के X पोस्ट को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, “उनसे आप क्या अपेक्षा करते हैं? थोड़ा खुद विचार करते तो चीजें बदल जातीं। उनसे आप क्या अपेक्षा करते हैं। आज इस हालत में पहुंचे हैं, बंगाल में कितनी सीटें जीते हैं? पहले उनके विधायक स्कॉर्पियों में आ जाते थे, अब बंगाल में उनके विधायक एक बाइक पर आ जाएंगे। इस पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ? इन्हीं वजहों से हुआ।”

संजय झा ने आगे कहा, “वो कटे हुए हैं, ये ग्लोबल प्रॉब्लम है… ये मोदी जी झगड़ा करवा दिए हैं क्या? राहुल गांधी को कुछ समझ में आता नहीं है, अगर प्रॉब्लम है और क्रॉइसिस है तो मैनेजमेंट सरकार का काम है। उनको धन्यवाद देना चाहिए प्रधानमंत्री को इतना अच्छा मैनेजमेंट है। ये आपदा में अवसर निकालते हैं, जनता सब हिसाब रखेगी।”

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिर क्यों एक साल तक सोना न खरीदने की सलाह दी? 

हैदराबाद में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विदेशी मुद्रा भंडार बचाना चाहिए और ईंधन की खपत को कम करनी चाहिए क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भारी दबाव है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें