Sonam Wangchuk News: जब दिल्ली और देश के कई अन्य हिस्सों में प्रदर्शनकारियों से गिरफ्तारी और हिरासत से बचने के लिए पीस बॉन्ड या पर्सनल बॉन्ड पर साइन करने के लिए कहा जा रहा है, वहीं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को एक बिल्कुल अलग नजरिया पेश किया।
लद्दाख आंदोलन के दौरान सरकारी कार्रवाई के अपने अनुभवों को याद करते हुए सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हर इंसान को जीवन में कम से कम एक बार जेल जरूर जाना चाहिए-किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि किसी नेक मकसद के लिए।”
सोनम वांगचुक ने 2023 का वीडियो शेयर किया
सोनम वांगचुक ने कहा कि चार साल पहले मेरे भी सामने पीस बॉन्ड भरने वाली बात आई थी। 27 जनवरी 2023 के वीडियो में सोनम वांगचुक कहते हैं, “आज जब मैंने अवैध नजरबंदी और एलजी साहब के मनमानियों के बारे में बयान देना शुरू किया तो आज दोपहर में अधिकारी मेरे पास भेजे जाते हैं और उन्होंने मुझे एक कागज थमाया, जो कि एक एग्रीमेंट और बॉन्ड भी है। इसमें कहा गया है की मैं ने तो सार्वजनिक सभा में शामिल होऊंगा और ना ही भाषण दूंगा। हालिया घटनाक्रम को लेकर मैं को भी गतिविधि नहीं करूंगा। अगर मैं ऐसा करता हूं तो….।”
खुशी-खुशी आपकी जेल में जाने को तैयार हूं- सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक ने अपने इस वीडियो में आगे कहा, “इस पर वह मेरा साइन चाहते हैं यानी कि मैं अपने हाथों अनुच्छेद 19 के तहत जो अधिकार दिए जाते हैं वो उनके हवाले कर दूं। मैं अपने आप को अधिकारों से वंचित करूं और फिर उसके ऊपर वो चाहते हैं मैं 50 हजार रुपये बॉन्ड भी भर दूं। फिर मैंने उन अधिकारी साहब से कहा कि अगर मैं इस पर साइन नहीं करता हूं तो क्या होगा। फिर वे बोले कि आप हिरासत में लिया जा सकता हूं। मैंने कहा कि ये तो अच्छी बात है कि मैं तो खुशी-खुशी आपकी जेल में जाने को तैयार हूं।”
सोनम वांगचुक ने कहा, “अरे साहब जो आदमी खरदूंग ला की माइनस 40 में मरने से नहीं डरा वो आदमी आपकी हिरासत से डरेगा। आपने मुझे नजरबंद कर रखा है। कई पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। कई पुलिसकर्मी माइनस 20 डिग्री में यहां चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें कोई तंबू टेंट ही दे दिया होता।”
यह भी पढ़ें: ‘झूठ बोल रहे हैं सोनम वांगचुक…’, शराब की दुकानों को लेकर क्लाइमेट एक्टिविस्ट के दावों पर लद्दाख प्रशासन का जवाब
लद्दाख प्रशासन ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के उन दावों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि केंद्र शासित प्रदेश की लिबरलाइज़्ड एक्साइज पॉलिसी की वजह से विरोध और धरने शुरू हो गए हैं। लद्दाख प्रशासन ने इसे बेबुनियाद और पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया है। यह दावा क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के उस आरोप के कुछ दिनों बाद किया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि लद्दाख के हर गली-मोहल्ले में शराब की दुकानें खुल रही हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
