Bengal Babri Masjid News: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू हो चुका है। इसे लेकर काफी राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है। बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने बाबरी मस्जिद को गिराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “मस्जिद बनाने में कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर बाबरी के नाम पर मस्जिद बनाई गई, तो मैं उसे गिरा दूंगा।” इस पर अब हुमायूं कबीर की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

हुमायूं कबीर ने पूर्व सांसद को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर उसने मुर्शिदाबाद की धरती पर तमाशा करने की कोशिश की, तो मैं अर्जुन सिंह को दफना दूंगा। क्या उसने बैरकपुर इसी के लिए हासिल किया था? उसे आने की इजाजत न मिले, मैं लाखों लोगों से कहूंगा कि वे गड्ढा खोदकर उसे दफना दें।”

चाहे कितनी भी बाधा आए हमें उन्हें पार कर लेंगे- हुमायूं कबीर

बेलडांगा में आयोजित कार्यक्रम के स्थल पर हुमायूं कबीर ने कहा, “चाहे कितनी भी बाधाएं आएं, हम उन्हें पार कर लेंगे। अल्लाह मेरे साथ है। बाबरी मस्जिद का निर्माण होगा। बंगाल या भारत में ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो इस निर्माण को रोक सके।” हुमायूं ने इस दिन पुलिस की भूमिका पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके परिवार और रिश्तेदारों से इसलिए बदला ले रहा है क्योंकि वे राजनीतिक रूप से उनका सामना नहीं कर पाए।

हुमायूं कबीर आरोप लगाया कि 22 तारीख को अपनी नई पार्टी की घोषणा के बाद से ही साजिश शुरू हुई। विधायक के अनुसार, “लालगोला के पुलिस कांस्टेबल और पुलिस अधिकारी और भगवानगोला के पुलिस कांस्टेबल ने भारी पुलिस बल के साथ मेरी बेटी, दामाद, पोती और साले को संपत्ति जब्त करने के नोटिस जारी किए हैं। उनकी संपत्तियों को जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।”

हुमायूं कबीर ने बनाई अपनी पार्टी

गौरतलब है कि हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले तृणमूल से अलग होकर अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। तब से जिला प्रशासन के साथ उनका टकराव चरम पर पहुंच गया है। एक तरफ बाबरी मस्जिद को लेकर उनका विवादित बयान और दूसरी तरफ प्रशासन पर साजिश के आरोप, इन सभी ने मुर्शिदाबाद में चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

बता दें कि मुर्शिदाबाद की रैली में अपने पुराने बयानों के लिए माफी मांगने के साथ ही हुमायूं कबीर ने विशेष रूप से 1 मई 2024 को दिए गए उस भाषण का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भाजपा नेताओं को ‘भागीरथी नदी में फेंकने’ की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर…