India-USA Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील संपन्न होने के बाद इसके आर्थिक पहलुओं की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन ये भारत के लिए कूटनीतिक लिहाज से भी बेहद पॉजिटिव मानी जा रही है। इस कूटनीतिक सफलता के संकेत अमेरिका द्वारा जारी भारत के एक नए नक्शे में दिखे है, जिसकी वजह से पीओके और अक्साई चिन के मुद्दे पर पाकिस्तान-चीन को झटका लगा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अपने एक पोस्ट से पाकिस्तान और चीन की नीदें उड़ा दी हैं। दरअसल, आम तौर पर इंटरनेशनल फोरम या पश्चिमी देशों के सरकारी नक्शों में जम्मू कश्मीर के विवादित हिस्सों को अलग रंग या डॉटेड लाइन्स से दिखाया जाता रहा है। अब दिलचस्प बात यह है कि इस बार यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के दफ्तर द्वारा जारी नक्शे में ऐसा कुछ नहीं था।

आज की बड़ी खबरें

क्यों खास है अमेरिका द्वारा जारी नक्शा?

अमेरिका के ट्रेड डिपार्टमेंट की तरफ से भारत का जो नक्शा जारी किया है, उसमें संपूर्ण जम्मू कश्मीर को भारत के हिस्से में ही दिखाया गया है। मतलब ये कि पीओके भी भारत में ही समाहित दिखाया गया है। दूसरी ओर अक्साई चिन को भी भारत का ही हिस्सा बताया गया है।

यह भी पढ़ें: USA से ट्रेड डील फाइनल होने पर आई पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

चीन करता रहा है अक्साई चिन पर दावा

गौरतलब है कि चीन दशकों से अक्साई चिन को अपना बताता रहा है कि जबकि भारत इस दावे को चीन का अवैध कब्जा बताकर उसकी आलोचना करता रहा है। ऐसे में अमेरिका का भारत को लेकर नया मैप जारी करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमेरिका ने पहली बार इतने साफ तरीके से भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को दर्शाया है, और यह ऐसा वक्त है जब ट्रेड डील के बाद भारत और अमेरिका के रिश्ते पटरी पर लौट रहे थे।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी कर दिया गया है, जो न केवल ग्लोबल टैरिफ वॉर (Global Tariff War) को खत्म करने वाला माना जा रहा है, बल्कि उम्मीद ये भी है कि इससे द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी। लिंक पर क्लिक करकें पढ़ें पूरी खबर…