रेलवे बोर्ड ने जम्मू-श्रीनगर के बीच एक मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कटरा-श्रीनगर रेलवे लाइन को जम्मू तक विस्तारित करने का निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम से जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी यात्रा 5 घंटे में पूरी हो जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन संख्या 26401 जम्मू से सुबह 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और श्रीनगर सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना और पर्यटकों,स्थानीय लोगों दोनों के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। उन्होंने आगे कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का समय

रास्ते में यह ट्रेन श्री माता वैष्णोदेवी कटरा, रियासी और बनिहाल रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी यात्रा में, वंदे भारत (ट्रेन संख्या 26402) श्रीनगर से दोपहर 1:40 बजे प्रस्थान करेगी और शाम को जम्मू पहुंचेगी। रास्ते में पड़ने वाले पड़ाव वही होंगे जो ट्रेन संख्या 26401 के हैं।

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के फाइनल किराये की जानकारी अभी नहीं दी गई है। एसी चेयर कार का किराया 1500 से 1600 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2200-2500 रुपये होने की उम्मीद है।

वंदे भारत ट्रेन सेवा के विस्तार के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, “यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन का विस्तार करने और इसकी क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर तक लगभग 4.55 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। पहले, इस ट्रेन में आठ कोचों के साथ लगभग 530 यात्री यात्रा कर सकते थे। वर्तमान में, 20 कोचों के साथ 1,440 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे विस्तृत समय सारिणी और टिकट बुकिंग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC से प्राप्त करें।”

यह भी पढ़ें:  बिहार के लिए रेलवे शुरू कर रहा कई स्पेशल ट्रेन

होली का त्योहार आ रहा है और इस त्योहार पर लाखों लोग दूसरे शहरों से अपने घरों की ओर जाते हैं। त्योहार की वजह से होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंडियन रेलवे ने देश के अलग-अलग हिस्सों से कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें पटना-नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल-कटिहार, शेखपुरा- नई दिल्ली और धनबाद शकूरबस्ती रूट पर चलाई जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें