पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ शुभेंदु सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार की ‘पहचानो, हटाओ और वापस भेजो’ की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। उत्तर 24 परगना और मालदा से जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उसमें साफ दिख रहा है कि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों में डर है। नॉर्थ 24 परगना के हकीमपुर बॉर्डर चेकपोस्ट पर भी भीड़ है। बंगाल के बॉर्डर जिलों में आजादी के बाद डेमोग्राफी में बदलाव हुआ है।
मुर्शिदाबाद
आजादी के बाद पहली बार 1951 में जनगणना हुई थी। उस दौरान मुर्शिदाबाद जिले की आबादी मुस्लिम बहुल थी। 1951 की जनगणना में मुर्शिदाबाद में मुस्लिम आबादी 55.24 फीसदी थी जबकि हिंदू आबादी 44.76 फीसदी थी। हालांकि 15 साल पहले 2011 की जनगणना के अनुसार मुर्शिदाबाद की मुस्लिम आबादी 66.27 फीसदी पहुंच गई है, जबकि हिंदू आबादी घटकर 33.21 फीसदी हो गई है।
मालदा
1951 की जनगणना के अनुसार मालदा एक हिंदू बहुल जिला था। यहां पर तब हिंदुओं की आबादी 62.92 फ़ीसदी थी जबकि मुसलमानों की आबादी 36.97 फीसदी थी लेकिन 2011 तक यह जिला मुस्लिम बहुल बन गया। 2011 की जनगणना के अनुसार मालदा में मुस्लिम आबादी अब 51.27 फीसदी हो गई और हिंदुओं की आबादी 47.99 रह गई।
नॉर्थ 24 परगना
नॉर्थ 24 परगना बंगाल का अहम जिला माना जाता है। आजादी के बाद 1951 में इस जिले को 24 परगना जिले के नाम से जाना जाता था। 1951 की जनगणना के अनुसार यहां की मुस्लिम आबादी 19.4 फीसदी थी जबकि हिंदू आबादी 78.7 फीसदी थी। लेकिन 2011 तक आंकड़े बदल गए हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार नॉर्थ 24 परगना की डेमोग्राफी में बदलाव हुआ। अब यहां पर मुस्लिम आबादी 25.82 फीसदी है जबकि हिंदू आबादी घटकर 73.46 फीसदी पर आ गई है।
साउथ 24 परगना
साउथ 24 परगना भी बंगाल का अहम जिला है। आजादी के बाद पहली जनगणना में यह पूरा जिला 24 परगना था। लेकिन 1986 में 24 परगना जिले को नॉर्थ और साउथ में बांटा गया। 1951 में साउथ 24 परगना में मुस्लिमों की आबादी 25.3 फीसदी थी जबकि हिंदुओं की आबादी 74 फ़ीसदी थी।
लेकिन 2011 की जनगणना में साउथ 24 परगना में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी। 2011 की जनगणना के अनुसार साउथ 24 परगना में मुस्लिम आबादी 35.57 फ़ीसदी है जबकि हिंदुओं की आबादी 63.17 फीसदी है।
नदिया
बंगाल का नदिया जिला काफी चर्चित है। आजादी के बाद 1951 में पहली जनगणना में यहां की मुस्लिम आबादी 22.36 फीसदी थी जबकि हिंदुओं की आबादी 77.03 फीसदी थी। हालांकि 2011 की जनगणना में नदिया में मुस्लिम आबादी में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है। 2011 की जनगणना के अनुसार नदिया में मुसलमानों की आबादी 26.76 फीसदी है जबकि हिंदुओं की आबादी 72.15 फीसदी है।
(यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट विस्तार से साधे 5 समीकरण)
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 1 जून को 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 40 हो गई है। मंत्रिमंडल में उत्तर बंगाल का दबदबा साफ दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर
