दिल्ली में एक महिला के साथ खड़ी स्लीपर बस में सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बस के चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दो पुरुषों ने बस के अंदर उसके साथ बलात्कार किया। यह घटना सोमवार रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में घटी। पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली पीड़िता मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

11 मई को क्या हुआ था?

समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, 11 मई की रात को महिला काम के बाद घर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार के बस स्टॉप पर एक स्लीपर बस आकर रुकी।

महिला ने कथित तौर पर बस के दरवाजे पर खड़े एक व्यक्ति से समय पूछा। जिसके बाद शख्स ने महिला को जबरन बस के अंदर बैठ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिर बस को नांगलोई की तरफ ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार, महिला विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। मेडिकल रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आम आदमी पार्टी ने इस घटना पर क्या कहा?

वहीं, इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। AAP के दिल्ली चीफ सौरभ भारद्वाज ने इस घटना की तुलना निर्भया कांड से की है।

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक पोस्ट में लिखा, “बेहद शर्मनाक- निर्भया की ही तरह, 30 साल की एक महिला को रात में बस में समय पूछने के बहाने अगवा कर लिया गया। फिर चलती बस में करीब दो घंटे तक कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। बस दिल्ली के रानी बाग इलाके में 7 किलोमीटर का सफर तय करती रही। इससे ज़्यादा आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं?”

भारद्वाज ने आगे दिल्ली पुलिस और उपराज्यपाल पर तंज कसा। उन्होंने दिल्ली पुलिस और उपराज्यपाल को टैग करते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस और उपराज्यपाल चाहते हैं कि हम उनके रील देखें, जिनमें वह छोले भटूरे और जलेबी खा रहें हैं। उनके पास तीन साल की स्कूली बच्ची के बलात्कार के मामले में हमसे मिलने का समय नहीं है।

‘द स्किन डॉक्टर’ कौन हैं? संजय कपूर के परिवार के बारे में पोस्ट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, 5 घंटे में मिली जमानत

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉ. नीलम सिंह उर्फ ​​’द स्किन डॉक्टर’ को व्यवसायी संजय कपूर की मौत के बाद कपूर परिवार के खिलाफ कथित तौर पर ट्वीट पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि कपूर परिवार ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर।