Delhi Weather Today: दिल्ली में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, इससे गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ है। रविवार रात से जारी तेज हवाओं और सुबह हुई बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मई की शुरुआत में ही ठंडक का अहसास होने लगा। दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात करीब ढाई बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.1 कम 32.2 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 कम 18.8 डिग्री रहा। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 05.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार देर रात तेज हवाओं संग बारिश की ‘पीली चेतावनी’ जारी की थी। आज, 5 मई को भी आईएमडी ने तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जाहिर की है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2011 के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है जब 4 मई को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हो। हालांकि वर्ष 2023 में 4 मई के दिन अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 4 मई को 29.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

आईएमडी के निगरानी केंद्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग व पालम में 5.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं लोधी रोड 5.8, रिज क्षेत्र 4.0, आयानगर 13.0, राजघाट व मुंगेशपुर 4.5 और मयूर विहार में 6.0 मिमी बारिश दर्ज हुई।

बीते चौबीस घंटों में तेज सतही हवाओं की अधिकतम रफ्तार 52 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। आईएमडी का कहना है कि दो दिनों तक लगातार चली तेज हवाओं व बारिश के चलते मंगलवार को तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-34 व न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें – Delhi NCR Weather: दिल्ली में बारिश, गाजियाबाद में ओले भी गिरे, जानिए कल मौसम कैसा रहेगा

Delhi NCR Ka Mausam Kaisa Rahega: गुरुवार दोपहर दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया। राजधानी नई दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के कई इलाकों बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। पूरी खबर पढ़ें…