देश की राजधानी दिल्ली में पॉल्यूशन को कंट्रोल करने की दिशा में 1 नवंबर से कई प्रकार के प्रतिबंध लगने जा रहे हैं जो ट्रैफिक व्यवस्था पर लागू होंगे। दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग की ओर से इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है जो 1 नवंबर से वाहनों का आवाजाही पर लागू होगी।

यह प्रतिबंध खासतौर पर दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड वाहनों की आवाजाही को प्रभावित करेंगे। ऐसे में अगर आप गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद या फरीदाबाद से रोजाना दिल्ली आते-जाते हैं, तो नए नियमों को समझना आपके लिए जरूरी है।

1 नवंबर से लागू हो रहे प्रतिबंध

दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से बाहर के राज्यों से आने वाले वाहनों पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए भारत स्टेज (BS)-VI उत्सर्जन मानक का पालन करना जरूरी होगा। हालांकि, CNG, इलेक्ट्रिक और नियमों के तहत छूट प्राप्त वाहनों को राहत दी गई है। इसी को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि 1 नवंबर से दिल्ली में क्या-क्या नियम लागू होंगे।

निजी वाहनों पर नहीं होंगे लागू

इन प्रतिबंधों का असर दूसरे राज्यों से आने वाली बसों, ट्रकों और कृषि वाहनों पर पड़ेगा। राहत की बात यह है कि निजी वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि 1 नवंबर से दिल्ली में कौन-से वाहन चल सकेंगे और किन पर प्रतिबंध रहेगा।

GRAP के तहत लागू होंगे नए नियम

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर सख्ती करने का फैसला किया है और इसलिए 1 नवंबर 2026 से राजधानी में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत नए वाहन प्रतिबंध लागू होंगे। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य दूसरे राज्यों से आने वाले अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की एंट्री रोकना है।

इन वाहनों को मिलेगी छूट

GRAP के तहत संशोधित नियमों के मुताबिक, इन प्रतिबंधों से BS-VI मानक वाले वाहन, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट मिलेगी। यानी कि 1 नवंबर से इन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति रहेगी। हालांकि BS-VI मानक वाले वाहनों के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) होना जरूरी है।

क्या-क्या बदलने जा रहा 1 नवंबर से?

दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की ओर से 23 जून 2026 को जारी संशोधित GRAP अधिसूचना के तहत 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में बाहर से आने वाले निर्धारित श्रेणी के वाहनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

इस दौरान दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड और BS-VI से नीचे के उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। CNG, इलेक्ट्रिक और BS-VI मानक वाले वाहनों को निर्धारित नियमों के तहत छूट मिलेगी।

इन वाहनों को मिलेगी एंट्री

दिल्ली में 1 नवंबर से सिर्फ उन्हीं वाहनों को एंट्री मिलेगी जो BS-VI उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियां होंगी। इसके अलावा CNG से चलने वाली कारें, बसें और अन्य पात्र वाहनों को एंट्री मिलेगी। इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को भी परमिशन रहेगी। सरकारी अधिसूचना के तहत जिन वाहनों को विशेष छूट दी गई है उन्हें भी छूट मिलेगी। हालांकि ऐसे वाहनों को लागू दस्तावेज और अन्य प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

इन पर रहेगा बैन

नए नियमों के तहत कुछ श्रेणियों के वाहनों पर सख्ती से प्रतिबंध लागू होंगे। इनमें दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से नीचे के वाहन, बिना PUCC वाले वाहन, दूसरे राज्यों की पुरानी डीजल बसें, दिल्ली से होकर गुजरने वाले ट्रक और ट्रैक्टर और जुगाड़ वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि जिन मालवाहक वाहनों का गंतव्य दिल्ली नहीं होगा उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति ही नहीं होगी। ऐसे वाहनों को ईस्टर्न या वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दूसरे वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

दिल्ली के ही रजिस्टर्ड वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड वाहनों पर विशेष प्रतिबंध लागू होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इस नियम को दिल्ली में रजिस्टर्ड हर पुरानी गाड़ी पर लागू होने वाला समझा जाए। दिल्ली में रजिस्टर्ड पुरानी गाड़ियों को सभी तरह की छूट भी नहीं होगी। यह प्रतिबंध उन पर लागू होगा जिनकी गाड़ी या तो BS-VI मानक से नीचे की होगी या फिर जिस गाड़ी के पास PUCC नहीं होगा।

BS-VI और PUCC क्या है?

BS-VI यानी भारत स्टेज-6। यह वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित उत्सर्जन मानक है। इसके तहत गाड़ियों से निकलने वाले हानिकारक प्रदूषकों की मात्रा को सीमित किया जाता है। भारत में BS-VI उत्सर्जन मानक अप्रैल 2020 से लागू किए गए थे। BS-VI तकनीक वाले वाहनों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

PUCC वह सर्टिफिकेट है जो आपकी गाड़ी के प्रदूषण निर्धारित मानकों के बारे में बताता है। वाहन मालिक अधिकृत प्रदूषण जांच केंद्र पर अपनी गाड़ी की जांच कराकर यह सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। ध्यान रहे कि BS-VI वाहन होने के बावजूद वैध PUCC रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले दिल्ली में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें किन रास्तों पर लग सकता है जाम?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम के आसपास 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से आधी रात तक ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…