कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस को सीजेपी ने 07 अक्टूबर को एक पत्र लिखा था, जिस पर अब दिल्ली पुलिस का जवाब आया है। पुलिस ने सीजेपी को कहा है कि जनहित के मद्देनजर उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दे सकती।

दिल्ली पुलिस ने पत्र में कहा, “आपकी (सीजेपी) ओर से लिखा गया पत्र में कम्युनिकेशन सिर्फ प्रपोज़्ड प्रोटेस्ट के बारे में एक इन्फॉर्मेशन है। यह जंतर-मंतर में प्रोग्राम करने की परमिशन मांगने वाला कोई सही तरीके से जमा किया गया एप्लीकेशन नहीं है।”

गाइडलाइन के मुताबिक नहीं एप्लीकेशन- दिल्ली पुलिस

पत्र में आगे कहा, “यह इन्फॉर्मेशन शॉर्ट नोटिस (यानी कम समय में) पर मिली है, जबकि मौजूदा गाइडलाइंस के मुताबिक जंतर-मंतर पर प्रोग्राम करने के लिए एप्लीकेशन प्रोग्राम की तय तारीख से कम से कम 10 दिन पहले जमा करना जरूरी है।”

दिल्ली पुलिस ने पत्र में लिखा, “अधिकारी मानते हैं कि विरोध करने का आपका अधिकार एक बुनियादी अधिकार है, लेकिन इजाजत देना या न देना, उस इलाके के दूसरे नागरिकों और रहने वालों के बुनियादी अधिकारों को ध्यान में रखकर भी तय किया जाता है जहां विरोध करने का प्रस्ताव है और दूसरी जगहों पर भी।”

पहले प्रदर्शन के अनुभव को लेकर कही ये बात

पुलिस ने उन्हें पहले के प्रदर्शन के दौरान का अनुभव याद दिलाते हुए कहा, “पहले का अनुभव और अभी भी अनुभव दिखाता है कि आम लोगों को विरोध प्रदर्शनों, ट्रैफिक जाम, लोगों और सामान की सुरक्षा को लेकर आम आशंकाओं वगैरह की वजह से होने वाली अनगिनत मुश्किलों को झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।”

आगे कहा, “यह भी रिकॉर्ड में है कि पहले, आपको एक अलग मौके पर विरोध करने की इजाजत दी गई थी। हालांकि उस इजाजत को लेने के बाद आपके व्यवहार की वजह से शर्तों का कई बार उल्लंघन हुआ, जिसमें तय समय सीमा के बाद भी विरोध जारी रहा, जो पूरी तरह मना था, और जिससे कानून और व्यवस्था की गंभीर समस्याएं पैदा हुईं जिससे पब्लिक ऑर्डर स्थिति बिगड़ गई।”

आगे कहा गया, “अभी मांगी गई इजाजत से ऐसा माना जा रहा कि इससे फिर गंभीर कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है, जिससे लॉ एंड ऑर्डर और पब्लिक ऑर्डर की स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में जनहित में मांगी गई परमिशन नहीं दी जा सकती है और इसे मना किया जाता है।”

यह भी पढ़ें- ‘देश पर इमरजेंसी थोपी गई’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में मेट्रो, रेलवे स्टेशन, सीपी के ऑफिस और रेस्टोरेंट आदि बंद कर दिए गए हैं। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर आने की कोशिश कर रहे सीजेपी के समर्थकों को भाजपा शासित राज्यों में हिरासत में लिया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।