दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को दिल्ली पुलिस की ओर से परमिशन नहीं दी गई। बावजूद इसके सीजेपी के नेता और कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में पहुंचने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। पुलिस ने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के साथ-साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में ले लिया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के प्रोटेस्ट को परमिशन क्यों नहीं दी इसके पीछे की वजह पुलिस की तरफ से बताई गई है।

पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर जो पाबंदियां लगाई गई हैं उनके पीछे कई वजह हैं। पुलिस ने उन कारणों को लेकर एक बयान जारी किया है। पुलिस ने अपने बयान में पिछले हफ्ते के प्रदर्शनों के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटनाओं का जिक्र किया है।

‘पब्लिक सेफ्टी को रखा गया ध्यान’

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को परमिशन नहीं देने के अपने फैसले को सही ठहराया है। पुलिस ने कहा है कि पिछले कुछ प्रदर्शनों के दौरान महिला पुलिस आधिकारियों के साथ छेड़छाड़ और हिंसा की घटनाएं हुई थीं इसलिए इस बार के प्रोटेस्ट को परमिशन नहीं दी गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि पब्लिक सेफ्टी बनाए रखने के लिए भी इस प्रदर्शन को परमिशन नहीं दी गई।

बिना इजाजत आगे बढ़ने की कोशिश की गई है- पुलिस

पुलिस ने आगे कहा है कि इस प्रदर्शन का आह्वान करने वालों ने बिना इजाजत के ही आगे बढ़ने की कोशिश की थी और यह जोर दिया था कि भीड़भाड़ को रोकने और राजधानी को चालू रखने के लिए कुछ समय के लिए रोक लगाना जरूरी था। X पर पोस्ट किए गए एक बयान में पुलिस ने कहा है, “प्रोटेस्ट करने के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए, लेकिन शहर के सुरक्षित रूप से काम करने के अधिकार की भी रक्षा होनी चाहिए और जिम्मेदारी पुलिस का मतलब है इन दोनों का बैलेंस बनाकर रखाना।”

यह भी पढ़ें: ‘मैं तो अरेस्ट होने के लिए आया हूं’, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में लिया

 ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को दिल्ली पहुंचते ही कुछ ही पलों में हिरासत में ले लिया गया। वे जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए वहां पहुंचे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…