दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह संयोजक सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य सीजेपी नेताओं के खिलाफ बिना इजाजत के जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में FIR दर्ज की। यह कार्रवाई सौरव दास और आशुतोष रांका को भारी बैरिकेड वाली प्रोटेस्ट साइट पर बंद गेट कूदकर घुसने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने के लिए हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटों बाद हुई।

हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता अभी जाफरपुर कला थाने में हैं। 7 जंतर मंतर लेन में एक बिल्डिंग है जिसमें कुछ घर है और वहीं पर जेडीयू का दफ्तर भी है। यह सभी भाजपा नेता उसी घर में घुसकर जंतर मंतर के पिछले गेट से कूदे थे। माना जा रहा है कि पुलिस ने किसी के घर में जबरन घुसने यानी ट्रेस पासिंग के मामले में FIR दर्ज की है।

CJP का आरोप

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि सौरव दास, आशुतोष रांका और दूसरे नेता जिन्हें जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है, उन्हें अपने कानूनी प्रतिनिधियों से मिलने नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके फोन ले लिए गए हैं।

रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन के SHO ने वकील को उनसे मिलने से मना कर दिया है, जबकि उनके फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं, यह गंभीर चिंता की बात है। उन्हें किस कानूनी अधिकार के तहत हिरासत में लिया जा रहा है और उनके वकील को मिलने से क्यों मना किया जा रहा है?”

जंतर मंतर नहीं रहा प्रदर्शन स्थल

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर को तय प्रोटेस्ट साइट के तौर पर डीनोटिफाई कर दिया था। यानी अब जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल नहीं रहा। इसके साथ ही ऐसे प्रदर्शनों के लिए तीन नई जगहों का ऐलान किया गया जिसमें से दो सेंट्रल दिल्ली से बहुत दूर हैं। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा जारी एक स्टैंडिंग ऑर्डर के मुताबिक, नई तय प्रोटेस्ट साइट रामलीला मैदान (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास), बुराड़ी ग्राउंड और शाहदरा में CBD ग्राउंड है।

नए प्रदर्शन स्थल कितने दूर हैं?

इन नई साइटों की लोकेशन को समझने के लिए देखें कि वे देश की संसद से कितनी दूर हैं। जंतर-मंतर संसद से करीब 2 किमी दूर है। इसकी तुलना में रामलीला मैदान संसद से 6 किमी दूर है। बुराड़ी का ग्राउंड संसद से करीब 23 किमी और शाहदरा का CBD ग्राउंड करीब 14 किमी दूर है।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी को हिरासत में लेने के बीच समझें ‘गिरफ्तारी’ और ‘हिरासत’ का फर्क, क्या हैं नागरिकों के अधिकार? EXPLAINED

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ियां हुई हैं। पूरी खबर के लिए यहाँ क्लिक करें।