दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कथित तौर पर एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में FIR दर्ज की है। इस वीडियो में लावरोव को भारत के आंतरिक मामलों और रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत की आलोचना करते हुए दिखाया गया था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट @thequotesnews ने दावा किया था कि प्रशांत भूषण के X हैंडल @pbhushan1 से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी एक कथित फर्जी वीडियो शेयर किया गया है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के जरिए भ्रामक, मानहानिकारक और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है। इससे लोगों के बीच अशांति फैलने और अफवाहें बढ़ने की आशंका जताई गई है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4), 353(1)(c), 356 और 340(2) के साथ IT एक्ट की धारा 66C के तहत FIR दर्ज की है। यह FIR नंबर 263/26 है।

इससे पहले विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने भी X पर इस वीडियो को फर्जी बताया था। मंगलवार को जारी पोस्ट में कहा गया कि इस वीडियो में रूसी विदेश मंत्री के नाम से दिखाई जा रही बातें असली नहीं हैं।

रूसी दूतावास ने भी लावरोव के नाम से किए गए इन दावों को खारिज करते हुए वीडियो को फर्जी बताया है।

दरअसल, प्रशांत भूषण ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और इसे भारत सरकार के लिए ‘करारा जवाब’ बताया था। हालांकि, सरकारी फैक्ट चेक एजेंसियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसमें फर्जी ऑडियो और कैप्शन जोड़े गए हैं।

पासपोर्ट कानून क्या है? प्रशांत भूषण ने इसे सुप्रीम कोर्ट में क्यों किया चैलेंज

देश के जाने माने वकील प्रशांत भूषण आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। शीर्ष अदालत में प्रशांत भूषण ने पासपोर्ट कानून के एक प्रावधान की संवैधानिक वैधता को लेकर याचिका दायर की है। याचिका को लेकर गुरुवार को हुई सुनवाई को गर्मियों की छुट्टियों के बाद तक के लिए स्थगित कर दिया गया।