दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव आयोग (EC) के खिलाफ राजघाट पर विरोध प्रदर्शन के ऐलान के तुरंत बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए राजघाट और उसके आसपास के इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन और भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। यानी राजघाट पर किसी भी तरह की भीड़ नहीं जुट सकती। साधारण भाषा में समझे तो राजघाट पर लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल, दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सांसद लगातार दूसरी लंच मीटिंग के लिए पहुंचने लगे। मीटिंग के बाद नेताओं के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए राजघाट तक मार्च करने की उम्मीद है। इस मीटिंग की मेजबानी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण राजघाट के आसपास लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी कर बताए वैकल्पिक मार्ग

कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने कहा कि विपक्ष अपना विरोध जारी रखेगा और उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि अगली रणनीति मीटिंग में तय की जाएगी और राहुल गांधी, खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA गठबंधन के अन्य नेता बाद में होने वाले विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

यह मीटिंग दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर की ओर INDIA गठबंधन के मार्च को रोकने और राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेने के एक दिन बाद हो रही है। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी, सरकारी काम में बाधा डालने और दुर्व्यवहार के आरोप शामिल हैं।

INDIA गठबंधन के सूत्रों ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि गठबंधन के सांसद कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के लिए मिलेंगे। यह मीटिंग लंच के लिए एक जमावड़े के सड़क पर विरोध प्रदर्शन में बदल जाने के एक दिन बाद हो रही है। इसमें शामिल होने वालों में TMC के डेरेक ओ’ब्रायन और महुआ मोइत्रा, CPI(M) के जॉन ब्रिटास, IUML के ET मोहम्मद बशीर, CPI के पी. संतोष कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेने से पहले महिला पुलिस अधिकारी ने चुपके से किया दिल जीतने वाला काम, जमकर हुई तारीफ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर को हिरासत में लेने से पहले एक महिला पुलिस अधिकारी ने चुपचाप दूर ले जाकर उसके जेंडर (लिंग) का पता किया। महिला अधिकारी के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही रही है, चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महिला पुलिस अधिकारी और एक ट्रांसजेंडर प्रदर्शनकारी के बीच हुई शांत बातचीत ने सोशल मीडिया लोगों का ध्यान खींचा है, अधिकारी के इस बातचीत को बहुत ही समझदारी और शालीनता से संभालने की तारीफ हो रही है। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…