Delhi on High Alert: देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अलर्ट आया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि खुफिया एजेंसी ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते बीजेपी, सभी राजनीतिक पार्टियों के मुख्यालयों उनके आसपास के इलाकों और सरकारी संस्थाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित राजनीतिक कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। इसके चलते ही किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी और एहतियाती कदम उठाए हैं।

पुलिस ने बढ़ाई दिल्ली की सुरक्षा

खुफिया एजेंसियों का अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।

खुफिया विभाग को प्राप्त इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

अधिकारियों के लिए जारी दिशानिर्देश

आतंकी हमले की आशंका के चलते ही दिल्ली पुलिस और स्थानीय जांच एजेंसियों के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में ही रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इलाके में स्थिति से निपटने के प्रयास भी जारी हैं। सभी अधिकारी अब अलर्ट मोड पर हैं। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को यह जानकारी खूफिया सूत्रों के मुताबिक प्राप्त हुई है।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बल मुस्तैदी से बीजेपी ऑफिस के आसपास तैनात कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। राज्य भर में सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों के साथ क्राइम मामले में दिल्ली सबसे आगे, एनसीआरबी की लिस्ट में मुंबई दूसरे नंबर पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2024 में महिलाओं और बुजुर्गों के खिलाफ 19 मेट्रो शहर की तुलना में सबसे अधिक अपराध दर्ज किए गए। यह ताजा आंकड़े एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) ने बुधवार को जारी किए हैं। एनसीआरबी ने यह भी बताया कि दिल्ली में नाबालिगों द्वारा अपराध करने की दर में बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं चोरी के मामलों में भी इस शहर में सबसे अधिक रिपोर्ट किए गए। पढ़िए पूरी खबर…